भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में भाजपा नेता और भतीजे पर चाकू से हमले के बाद भड़की हिंसा, गुस्साए लोगों ने फूंके कई वाहन

Bhilwara Violence: भाजपा नेता और उसके भतीजे पर गुरुवार रात चाकू से हमले के बाद भीलवाड़ा में हिंसा भड़क गई। गुस्साए लोगों ने पत्थरबाजी के साथ ही चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

less than 1 minute read
Bhilwara Violence

भीलवाड़ा। शहर में भाजपा नेता और उसके भतीजे पर गुरुवार रात को चाकू से हमला कर दिया। इससे शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। तीन एंबुलेंस सहित चार गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया। शहर में घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

माहौल को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उधर, देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर भीमगंज थाने का घेराव कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगला चौक निवासी देवेन्द्र सिंह और उसके भतीजे बबलू पर एक पक्ष के लोगों ने किसी बात को लेकर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को लहूलुहान हालत में एमजीएच भर्ती कराया।

पता चलने पर बड़ी संख्या में हिन्दूवादी संगठन के लोग अस्पताल में जमा हो गए। इस दौरान लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मंगला चौक में जमा हो गए। यहां पथराव हो गया। इससे माहौल गरमा गया। लोगों ने कार में पथराव कर आग के हवाले कर दिया। भारी पुलिस बल वहां तैनात कर दिया गया। देर रात तक शहर का माहौल तनावपूर्ण था।

Updated on:
25 Oct 2024 08:37 am
Published on:
25 Oct 2024 07:08 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा में बजरी माफिया बेखौफ: कोठारी नदी में खुलेआम अवैध खनन, रेकी के लिए तैनात रहते हैं गुर्गे, पुलिस-प्रशासन मौन

Bhilwara: कौन हैं टीना रोलानिया? जिनके WhatsApp कॉल और चैट से खुला रिश्वतखोरी का मामला, सरकार ने किया APO

भीलवाड़ा ACB का बड़ा एक्शन: पटवारी के फर्जी साइन से माइनिंग लीज दिलाने वाले JEN समेत 8 आरोपियों पर चालान

भीलवाड़ा शहर में प्रदूषण का खतरा: खुली ट्रॉलियों में ढोई जा रही कोयले की राख, राहगीरों की आंखों में उड़ रही धूल

20 जून तक राजस्थान सरकार का महाभियान: जिम्मेदार अफसरों पर गिरेगी गाज, कमर्शियल बिल्डिंग की होगी फायर सेफ्टी जांच