देवली उनियारा में कस्तूर चंद (केसी) मीना, चौरासी में महेश रोत को टिकट दिया गया है, तो वहीं सलूम्बर में रेशमा मीना को टिकट दिया है। रेशमा अभी प्रधान भी हैं। इसके अलावा खींवसर सीट पर रतन चौधरी को टिकट दिया गया है। रतन पूर्व आईपीएस सवाई सिंह की पत्नी है। उधर, आधी रात बात पत्नी रतन चौधरी को टिकट मिलने के बाद सवाई सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की।