भीलवाड़ा

Bhilwara: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, वजह जान फफक-फफक कर रो पड़े माता-पिता और परिजन

भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर में शादी के चार महीने बाद विवाहिता अंजना की संदिग्ध मौत हो गई। पीहर पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया। गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर मोर्चरी के बाहर धरना दिया।
3 min read
Jul 28, 2026
Bhilwara Married Woman Death
मृतका अंजना (पत्रिका फोटो)

भीलवाड़ा: शहर के शास्त्रीनगर में सोमवार को गृह कलह से क्षुब्ध होकर चार महीने पहले दांपत्य जीवन में बंधी विवाहिता ने जान दे दी। घटना से गुस्साए मृतका के परिजन और समाजजन, ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी की मांग पर महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे गए। बारह घंटे से भी ज्यादा मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन चला, इससे माहौल गरमाया हुआ रहा। पुलिस ने प्रबद्धजनों की मदद से भी देर रात तक समझाइश नहीं कर पाई।

जानकारी के अनुसार, शास्त्रीनगर न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी जयेश पारीक की पत्नी अंजना पारीक को सोमवार तड़के हालत बिगड़ने पर एमजीएच लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। सूचना पर पीहर पक्ष के लोग मोर्चरी पहुंचे। मौके पर कोहराम मच गया। अंजना के माता-पिता समेत अन्य परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रिश्तेदारों के साथ ही समाज के लोग उन्हें संभाल रहे थे।

मोर्चरी के बाहर विलाप करते पीहर पक्ष

सर्व ब्राह्मण महासभा के महामंत्री पद से ब्रजेश को हटाया

अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा की कोर कमेटी ने घटना पर चिंता जताई और आपात बैठक आयोजित की। इसके बाद मृतका के जेठ बृजेश पारीक को तत्काल प्रभाव से प्रदेश महामंत्री के पद से पदमुक्त कर दिया गया। महासभा ने प्रशासन से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

पहले गिरफ्तारी, फिर पोस्टमॉर्टम

पीहर और समाज के लोग ससुराल पक्ष पर अंजना को दहेज की खातिर प्रताड़ित कर उसकी जान लेने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए और पति जयेश समेत सभी ससुराल पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पीहर पक्ष ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। इससे माहौल गरमा गया। भीमगंज और कोतवाली प्रभारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। आक्रोशित पीहर पक्ष को शांत कराने की कोशिश की।

मृतका अंजना का पति जयेश

डीएसपी सज्जन सिंह और कोतवाली प्रभारी हनुमान सिंह ने समाज के प्रबद्धजनों की मदद से समझाइश का प्रयास किया। लेकिन सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मोर्चरी के बाहर देर रात तक परिजन डटे रहे।

डिप्टी को सौंपी मामले की जांच

मृतका के पिता संतोष कॉलोनी क्षेत्र के विवेकानंद नगर निवासी प्रदीप कुमार पारीक ने सोमवार को कोतवाली में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री अंकिता का विवाह चार महीने पहले 21 फरवरी 2026 को जयेश के साथ हुआ। विवाह के कुछ दिन बाद पुत्री को ससुराल में कार और दस लाख की मांग को लेकर ताने दिए जाने लगे। रुपए नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया। आखिर में उसकी हत्या कर दी।

मृतका अंजना

कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर पति जयेश पारीक, ससुर आनंद स्वरूप पारीक, सास कांता पारीक, जेठ ब्रजेश पारीक, अंकित पारीक, चिंकी पारीक समेत कुछ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने मामले की जांच डीएसपी को सौंपी है।

Updated on:
28 Jul 2026 10:17 am
Published on:
28 Jul 2026 10:17 am