BHIND .वर्ष 2025 की मतदाता सूची में जिले में कुल 12 लाख 99 हजार 441 मतदाता शामिल थे। एसआईआर में एक लाख छह हजार 941 मतदाता कम हो गए हैं। हालांकि इन पर 22 जनवरी तक दावे-आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा। एसआईआर के साथ ही जिले मेंं 108 मतदातान केंद्र भी बढ़ाए गए हैं। अब मेहगांव में सर्वाधिक 344 और गोहद में सबसे कम 296 मतदान केंद्र बन गए हैं।
बड़ा अपडेट: चंबल नदी पर बनेगा हाई लेवल ब्रिज, भोपाल भेजा गया डिजाइन सर्वाधिक 2.62 लाख मतदाता मेहगांव में
एसआईआर के बाद भी सर्वाधिक दो लाख 62 हजार 830 मतदाता मेहगांव विधानसभ क्षेत्र में हैं। यहां पुरुष मतदाता एक लाख 145 हजार 219 एवं महिला मतदाता एक लाख 17 हजार 610 हो गए हैं। एक अन्य मतदाता है। सबसे कम दो लाख 21 हजार 384 मतदाता अटेर में रह गए हैं। यहां पुरुष एक लाख 22 हजार 142 एवं महिला 99 हजार 240 रह गई हैं। अन्य मतदाताओं की संख्या दो है। भिण्ड में एक लाख 31 हजार 820 पुरुष, एक लाख 10 हजार 152 महिला एवं दो अन्य मतदाता सहित कुल संख्या दो लाख 41 हजार 974 रह गई है। लहार में एक लाख 33 हजार 913 पुरुष, एक लाख 10 हजार 480 महिला एवं छह अन्य मतदाताओं सहित कुल संख्या दो लाख 44 हजार 399 हो गई है। जबकि गोहद में एक लाख 21 हजार 856 पुरुष, एक लाख 56 महिला व एक अन्य मतदाता सहित कुल दो लाख 21 हजार 913 मतदाता रह गए हैं।
VHT 2025-26: जयपुर में आया रोहित शर्मा का तूफान, सिर्फ इतनी गेंदों में ठोक दिया शतक 1588 मतदान केंद्र हुए जिले में
अब जिले में कुल एक हजार 588 मतदान केंद्र हो गए हैं। अटेर में 12, भिण्ड मे 25, लहार में 27, मेहगांव में 24 एवं गोहद में 20 सहित कुल 108 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। पहले जिले में 1480 मतदान केंद्र थे जो अब बढकऱ एक हजार 588 हो गए हैं। अब अटेर में 300, भिण्ड में 321, लहार 327, मेहगांव में 344 एवं गोहद में 296 मतदान केंद्र हो गए हैं।
Pollution Skin Damage: डस्ट और स्मॉग से खराब होती स्किन, जानें बचाव के आसान तरीके जिले में अब कहां कितने मतदाता प्रस्तावित
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल
अटेर 122142 99240 2 221384
भिण्ड 131820 110152 2 241974
लहार 133913 110480 6 244399
मेहगांव 145219 117610 1 262830
गोहद 121856 100056 1 221913
कुल 654950 537538 12 1192500
2025 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल
अटेर 129576 109311 2 238889
भिण्ड 149169 127147 2 276319
लहार 142200 121145 7 263352
मेहगांव 152407 127384 1 279792
गोहद 130635 110452 2 241089
कुल 703987 595439 15 1299441