भिंड

Bhind News: 21 जुलाई को मिले शव के मामले का खुलासा, दामाद और छोटा भाई गिरफ्तार

Crime Case Solved: पारिवारिक विवाद के कारण दामाद और छोटे भाई ने मिलकर की थी हत्या, शव को कार से पुलिया के पास ले जाकर फेंका था।
2 min read
Aug 05, 2026
bhind
ghamuri body case son in law brother arrest family dispute, पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी (Source-patrika)

Bhind Crime Case Solved: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के घमूरी गांव में 21 जुलाई को पुलिया के पास मिले शव की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक के रिश्तेदार ही हैं, आरोपियों में से एक मृतक का छोटा भाई है और दूसरा मृतक का दामाद है। वारदात की वजह पारिवारिक विवाद सामने आया है। आरोपियों ने पहले तो शराब में पिलाकर कीटनाशक पिलाया और फिर गला दबाकर हत्या की थी और शव को कार से पुलिया के पास ले जाकर फेंक दिया था।

21 जुलाई को मिला था शव

थाना प्रभारी रघुवीर मीणा ने बताया कि 21 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि घमूरी गांव में पुलिया के पास व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान अतर सिंह जाटव निवासी घमूरी गांव के तौर पर हुई जो कि ट्रक ड्राइवर था। जिस व्यक्ति ने शव को सबसे पहले देखा था वो मृतक का दामाद बबलू जाटव था जो कि अंगसौली गांव का रहने वाला है।

छोटा भाई और दामाद निकले हत्यारे

मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मृतक के दामाद बबलू जाटव व छोटे भाई विजय जाटव पर शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि अतर सिंह शराब पीने का आदी था। जब वह घर आता तो छोटे भाई विजयसिंह से झगड़ा करता था, इतना ही नहीं दामाद बबलू से भी करीब सात साल पहले अतर सिंह ने झगड़ा किया था। इसलिए दोनों ने साथ में मिलकर अतर सिंह की हत्या की प्लानिंग की।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

प्लानिंग के तहत 20 जुलाई को दामाद बबलू ने फोन करके ससुर अतर सिंह जाटव को ग्वालियर बुलाया और फिर रास्ते भर शराब पिलाते हुए घमूरी ले गया। यहां विजयसिंह के साथ मिलकर उसे गेहूं का कीटनाशक शराब में मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपियों गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। देर शाम बबलू अपने ससुर के शव को कार में रखकर गांव चला गया और सुबह उसी कार से दंदरौआ मंदिर दर्शन करने गया और रात में घमूरी के पास शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया। मृतक का मोबाइल भी रुपावई के पास नदी में फेंक दिया था।

Updated on:
05 Aug 2026 06:47 pm
Published on:
05 Aug 2026 06:39 pm