भोजपुरी

सामने आया आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का वीडियो, होटल में मौजूद था यह शख्स, 17 मिनट तक चली थीं बातें

akanksha dubey suicide case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी स्थित सारनाथ के एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं थीं। एक्ट्रेस की मौत की खबर ने उनके परिवार संग सभी फैन्स को सदमे में डाल दिया था। अब आकांक्षा दुबे के मौत के वाली रात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें वो एक शख्स के साथ नज आ रही हैं।

2 min read
Apr 01, 2023
akanksha dubey

akanksha dubey suicide case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार को सारनाथ के एक होटल में मृत पाई गई थीं। मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक समर सिंह का नाम सुर्खियों में है। आकांक्षा दुबे के परिवार को उनकी हत्या का आरोप भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर लगाया है। एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही समर सिंह का फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। वहीं अब उसी होटल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में अदाकारा किसी शख्स के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिखने वाला शख्स आकांक्षा को होटल तक ड्रॉप करने आया था और एक्ट्रेस के साथ होटल के कमरे में करीब 17 मिनट कर ठहरा था।

पुलिस अब इस शख्स को पहचानने में लगी हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि रात करीब 1:50 बजे होटल के बाहर एक कार आकर रुकती है। कार से पहले एक शख्स उतरता है और फिर वह गेट खोलता है जिसके बाद कार से आकांक्षा दुबे उतरती हैं।

ये शख्स कोई और नहीं बल्कि संदीप सिंह है। इस दौरान आकांक्षा ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं संदीप ने ब्लू जींस और ब्लैक टीशर्ट पहन रखी है। दोनों करीब 17 मिनट साथ में रहते हैं फिर संदीप सिंह कमरे से निकल जाते हैं। वहीं 2:15 बजे के बाद लगभग 2:30 बजे आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी होती हैं, जिसमें वह रोती हुई दिखाई पड़ती हैं। उसके बाद सुबह आकांक्षा का शव मिवला है।

यह भी पढ़ें- दीपिका ने क्यों पहनी थी 'भगवा बिकिनी'

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और ऐसा लग रहा है कि ये सीसीटीवी फुटेज मौत की इस गुत्थी को सुलझाने में मददगार साबित हो सकती है। आकांक्षा दुबे की मां की शिकायत के आधार पर भोजपुरी गायक और एक्टर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ 306 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली थी। जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरी थीं। जब सुबह बहुत देर तक वो अपने कमरे से बाहर नहीं आईं, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।

यह भी पढ़ें- नहीं बनेगा 'द फैमिली मैन' का तीसरा पार्ट!

Published on:
01 Apr 2023 09:16 am
Also Read
View All