भोजपुरी

तपती गर्मी में 20 दिन तक बिना नहाए रहे थे खेसारी लाल, वजह जानकर हैरान रह गए फैंस

bhojpuri actor khesari lal yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव की गिनती बड़े स्टार्स में की जाती है। खेसारी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। एक्टर की गिनती इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में होती हैं, लेकिन इन्हें इस मुकाम तक पहुंचेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।  

2 min read
Mar 06, 2023
khesari lal yadav

bhojpuri actor khesari lal yadav: सुपस्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। ये जहां भी जाते हैं कैमरे इनके पीछे पीछे दौड़ते हैं। इन फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। अब एक्टर की फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फरिश्ता' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। फिल्म होली के खास मौके पर यानी 9 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के रिलीज से पहले मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जहां खेसारी लाल यादव ने फिल्म और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें कीं। हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्टर ने कई सारी बातों का खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने मेहनत भी जीतोड़ की है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए खेसारी 45 डिग्री तापमान में भी करीब 20 दिन तक नहीं नहाए।

खेसारी ने आगे कहा, 'फिल्म की कहानी सिर्फ 3 लोग जानते हैं। मैं, श्रद्धा और अमित शुक्ला। यह 9 मार्च से सभी को पता लग जाने वाली है। 45 डिग्री की गर्मी में बिना नहाए पागल के कॉस्टयूम में 24 घंटा रहना आसान नहीं है।'

दरअल खेसारी फिल्म में एक पागल के रोल में हैं। इसी किरदार को असल दिखाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। खेसारी अपने किरदार में जान डालने के लिए ऐसे दीवाने हुए कि फिल्म की कास्ट और क्रू में शामिल लोग भी उन्हें देखकर हैरान थे।

खेसारी ने कहा कि यह उनके लिए नए अनुभव जैसा था। रोल काफी चैलेंजिंग भी रहा, क्योंकि सब कुछ समझते हुए भी ना समझ की एक्टिंग करना आसान नहीं होता। खेसारी ने बताया कि उनके लिए ये रोल बिल्कुल भी आसान नहीं था। लेकिन जब आस-पास अच्छे लोगों की प्रेरणा होती है, तो इंसान कुछ भी कर सकता है।

फिल्म फरिश्ता में खेसारी लाल यादव के साथ मेघा श्री भी दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएगी। वेब म्यूजिक और गंगोत्री स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रड्यूसर एसएस रेड्डी हैं। फिल्म का डायरेक्शन लाल बाबू पंडित ने किया है।

यह भी पढे़ं- कन्फर्म ! 'हेरा फेरी 3' में संजय दत्त की एंट्री हुई पक्की

Published on:
06 Mar 2023 01:58 pm
Also Read
View All