हालांकि, इस पर अब तक मेकर्स और प्रियंका की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कुछ दिनों पहले ही ये खबर आई थी कि इस बार एकता कपूर बिल्कुल नया चेहरा अपने शो के लिए लेना चाहती हैं।
वह ऑडियंस को हैरान करना चाहती हैं। ऐसे में दो और अभिनेत्रियां हैं जो नागिन 7 में एकता कपूर की हीरोइन बनने की रेस में शामिल हैं, जिसमें पहला नाम रुबीना दिलैक का है, जो बिग बॉस सीजन 14 की विनर रह चुकी हैं।