कुछ दिनों पहले हेरा फेरी 3 को लेकर सुनील शेट्टी ने भी पुष्टि की थी। एक्टर ने लिंक्डइन पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। एक्टर ने पोस्ट में कहा, 'तो हेरा फेरी 3 आखिरकार बन रही है!
एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने कहा कि फिल्म बहुत जल्द आएगी। अक्षयजी, परेश भाई और सुनीलजी फिल्म में होंगे। स्टोरी पर काम हो रहा है। फिल्म वैसी ही बनेगी और किरदारों की मासूमियत बरकरार रहेगी। हम पुरानी अचीवमेंट को फॉर ग्रांटेड नहीं ले सकते हैं तो कहानी, कॉन्टेंट, स्क्रीनप्ले के मामले में हमे ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा।