Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी फैंस उन्हें मिस करते हैं। सुशांत हमेशा से रॉयल लाइफ जीना पसंद करते थे। एक्टर ने मुंबई आने के बाद खूब स्ट्रगल किया और सीरियल में लीड रोल में अपनी जगह बनाई। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फेवरेट व्हाइट रेंज रोवर कार दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखकर एक बार फिर से फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई है।