भोजपुरी

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन बनने को तैयार अक्षरा सिंह? कभी पड़े पत्थर तो कभी लगे फरार के पोस्टर!

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इनका भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब बोलबाला है। हालांकि ये गानों के साथ साथ विवादों के चलते भी खूबव सुर्खियों में रहती हैं। कभी पत्थर फेंके जाने को लेकर तो कभी स्टेज छोड़कर जाने को लेकर।

2 min read
Nov 25, 2022
bhojpuri actress akshara singh

अक्षरा सिंह (Akshra Singh) भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अगर आप भोजपरी सिनेमा देखने के शौकीन हैं तो आप इनके फैन जरूर होंगे। अदाकारा कभी अपने नए गाने तो कभी लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही विवादों से भी इनका पुराना नाता रहा है। इन्हें इनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है।

इन दिनों सिंगर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक स्टेज शो के दौरान उनके साथ एक शख्स ने बदतमीजी कर दी जिसके चलते वो स्टेज छोड़कर चली गईं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी एक्ट्रेस पर पत्थर बरसाए गए थे।

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की वो अभिनेत्री हैं जिनका विवादों के साथ काफी पुराना और गहरा नाता है।

यह भी पढ़ें- अब फिल्मों की दुनिया में कदम रखेंगे नसीम शाह!

रितेश पांडे के खिलाफ शिकायत की थी दर्ज-

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। अक्षरा ने रिश्ते पर आरोप लगाया था कि वो उनके साथ मारपीट करते हैं और साथ ही रितेश ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। अक्षरा के इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

पवन सिंह पर भी लगाए गंभीर आरोप-

अक्षरा सिंह और भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का अफेयर और विवाद (Akshara Singh-Pawan Singh Controversy) किसी से छुपा नहीं है। हालांकि इनके ब्रेकअप के दौरान काफी विवाद हुआ था। एक्ट्रेस ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पवन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनका करियर खराब करने की कोशिश का आरोप लगाया था।

फरार होने के चस्पा हुए पोस्टर-

आपको याद हो तो इसी माह में अक्षरा सिंह के घर के बाहर उनके फरारा होने के पोस्टर चस्पा किए गए थे। मामला 2021 का ता जब वो अक्षरा बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पार्टी में शामिल हुई थी। मुन्ना शुक्ला की पार्टी में फायरिंग हुई थी। इस केस में अक्षरा सिंह के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया था। हालांकि बाद में अदाकारा ने सामने आकर इसपर सफाई दी थी।

प्रोग्राम के दौरान पड़े पत्थर-

बदलापुर महोत्सव में अक्षरा गानों पर डांस ही कर रही थीं तभी जौनपुर में बवाल हो गया था। इतना ही नहीं, कई लोगों ने तो स्टेज पर मौजूद एक्ट्रेस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए थे। वहीं, कई उनपर कागज भी फेंकते दिखे थे। कहा गया लोगों के पत्थर फेंकने के बाद अक्षरा सिंह काफी नाराज हुईं और वे गुस्से में शो छोड़कर चली गईं।

स्टेज पर शख्स ने बरसाए नोट-

हाल ही में अक्षरा सिंह स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं। वो स्टेज पर गाना गा रही होती हैं, लेकिन इसी बीच स्टेज पर एक शख्स आ जाता है और वो एक्ट्रेस पर नोटों की बारिश करने लगता है। वो नोटों की गड्डी उड़ा देता है। इसके बाद क्या था अक्षरा गुस्से से लाल पीली हो जाती हैं। वो माइक को वापस करके परफॉर्मेंस छोड़कर चली जाती हैं।

Published on:
25 Nov 2022 11:17 am
Also Read
View All