भोजपुरी

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 50 लाख रुपए

Bhojpuri Actress Akshara Singh: फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सलमान खान के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।

2 min read
Nov 13, 2024
Bhojpuri Actress Akshara Singh

Akshara Singh Threatened call: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी अदाओं को लेकर नहीं बल्कि अपनी जान को खतरे की वजह से सुर्खियों में हैं। अक्षरा सिंह को जान की धमकी मैसेज से नहीं बल्कि कॉल पर दी गई है। जान की धमकी के साथ ही उनके साथ गाली-गलौज भी किया गया और 50 लाख रुपए की मांग की है। धमकी देने वाले ने अपनी मांग को पूरा करने के लिए अक्षरा सिंह को महज 2 दिनों का समय दिया है। अक्षरा सिंह इसके बाद काफी डर गई हैं। उन्होंने आनन-फानन में दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। फैंस का कहना है कि पहले सलमान खान और अब अक्षरा सिंह को भी धमकी भरे कॉल आए हैं।

अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी (Akshara Singh Threatened call)

अक्षरा सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अक्षरा सिंह ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि 11 नवंबर की देर रात करीब 12.20 या 12.21 पर उन्हें दो अलग-अलग नंबर से फोन आया था। उन्होंने जैसे ही फोन उठाया सामने से उनके साथ गाली-गलौज शुरू हो गई। एक्ट्रेस को फोन पर ही धमकाया गया और कहा गया कि अगर दो दिन के अंदर 50 लाख रुपए रंगदारी नहीं दी तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।

अक्षरा सिंह ने पुलिस में की शिकायत

थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया, “अक्षरा सिंह ने आवेदन देकर रंगदारी और हत्या की धमकी की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही फोन करने वाला शख्स पुलिस हिरासत में होगा।" अक्षरा सिंह से पहले पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी धमकी मिली थी। पप्पू यादव की धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। वहीं, सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसमें भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है।

Updated on:
13 Nov 2024 10:22 am
Published on:
13 Nov 2024 09:57 am
Also Read
View All

अगली खबर