भोजपुरी

Bhojpuri Movie: पवन सिंह की नई फिल्म ‘शाहाबाद’ की शूटिंग शुरू, रितेश पांडे के साथ बनी जोड़ी, लेटेस्ट अपडेट

Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह फिल्म की नई मूवी की डिटेल्स आ गई हैं। लखनऊ में इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, जानिए शाहबाद से जुड़ी डिटेल्स। 

2 min read
Dec 09, 2024

Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह फिल्म 'शाहाबाद' में काम करते नजर आएंगे। इसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक दिन की शूटिंग के साथ किया गया।

पवन सिंह की नई फिल्म

इसे यशी फिल्म्स अभय सिन्हा प्रस्तुत कर रहे हैं और मां अम्मा फिल्म्स एवं रेणुविजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे बनाया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता पवन सिंह और निशांत उज्ज्वल हैं।

शाहाबाद की स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। इस भोजपुरी मूवी की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। फिल्म शाहाबाद में पवन सिंह के साथ रितेश पांडे, नीलम गिरी, शिव कुमार बिक्कू सहित कई अन्य जाने-माने कलाकार नजर आएंगे।

शाहाबाद की कहानी

बताया जा रहा है कि ये फिल्म पारिवारिक और सामाजिक मुद्दों को रोचक तरीके से प्रस्तुत करेगी। साथ ही, बालू माफिया वाले क्षेत्र की अनसुनी और अप्रकाशित कहानियों को उजागर करेगी। इस फिल्म की कहानी सामाजिक सरोकार से जुड़ी है।

इस मूवी के बारे में पवन सिंह ने बात करते हुए कहा- 'शाहाबाद मेरे दिल के करीब है। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी देगी। मैंने और मेरी टीम ने इसे खास बनाने के लिए पूरी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को बहुत पसंद करेंगे और इसे अपने परिवार के साथ देखेंगे।'

पवन सिंह ने ये भी कहा कि वो दर्शकों को एक ऐसा मनोरंजन देने का प्रयास कर रहे हैं, जो उनके दिलों को छू जाए। वो चाहते हैं कि ये मूवी भोजपुरी सिनेमा में नए आयाम गढ़े। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है। 

Published on:
09 Dec 2024 05:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर