Khesari Lal Yadav Death Fake News: भोजपुरी इंडस्ट्री में उस समय मातम छा गया जब खबर आई कि फेमस सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मौत हो गई है। इस खबर ने उनके फैंस को तोड़ कर रख दिया, लेकिन कुछ समय बाद खुद एक्टर सामने आए और रिएक्शन दिया।
Khesari Lal Yadav Death Fake News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर खेसारी लाल यादव के निधन की झूठी खबर ने लगभग 24 घंटे पहले सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। अचानक एक पोस्ट वायरल होने लगा जिसमें दावा किया गया कि खेसारी लाल यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन हो गया है। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और फैंस ने उनके लिए श्रद्धांजलि पोस्ट करना शुरू कर दिया, लेकिन जैसे ही यह खबर खेसारी लाल यादव तक पहुंची, उन्होंने तुरंत अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आकर इस अफवाह का खंडन किया।
खेसारी लाल यादव के फैंस उनसे जितना प्यार करते हैं वह भी अपने फैंस को उतना ही मानते हैं। ऐसे में एक्टर ने अपनी फेक डेथ न्यूज को देखा तो तुरंत अपने फैंस के लिए एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं अभी जिंदा हूं, मुझे मरा हुआ मत बताओ भाई लोग।" उन्होंने आगे बताया कि यह किसी की शरारत है और ऐसी खबरों पर ध्यान न दें।” खेसारी ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जो इस तरह की झूठी खबर फैलाकर लोगों को परेशान करते हैं।
इस खबर के वायरल होने के बाद खेसारी के फैंस ने भी जमकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। एक फैन ने लिखा, "पागल हो गए हो क्या? कुछ भी पोस्ट कर देते हो।" वहीं, एक और फैन ने कहा, "खेसारी भैया, इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हम ऐसे लोगों का विरोध करते हैं।" कई फैंस ने खेसारी को काम पर ध्यान देने की सलाह दी और कहा कि इन लोगों को वह खुद देख लेंगे।
सोशल मीडिया पर इस तरह की झूठी खबरें फैलाना कोई नई बात नहीं है। अक्सर सेलेब्स ऐसी अफवाहों का शिकार होते रहते हैं, लेकिन जब किसी बड़े स्टार के बारे में ऐसी खबर आती है, तो उनके फैंस के लिए यह बहुत परेशान करने वाला होता है। खेसारी लाल यादव के फैंस भी इस खबर से काफी दुखी थे।
खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर का नया गाना 'गईल जबसे मिल के' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ स्वाति पांडे हैं। गाने को खेसारी ने ही गाया है और इसे फैंस से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।