Akshara Singh New boyfriend: बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ अपने प्यार में धोखे के बाद अब पूरी तरह से नया सफर शुरू करने जा रही हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा बना हुआ है।
Akshara Singh New boyfriend: भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार आया है, लेकिन बुरी नजर के डर से उस शख्स का नाम बताने से साफ मना कर दिया।
अक्षरा सिंह ने कहा कि जो पास्ट में हुआ वो बीत चुका है और वो उन दर्दनाक यादों को दोबारा नहीं जीना चाहतीं। उनका पूरा ध्यान अब अपने वर्तमान पर है। उन्होंने माना कि अभी उनकी जिंदगी में कोई खास इंसान है और वो रिलेशनशिप में हैं, लेकिन उस शख्स की पहचान उजागर करने से उन्होंने मना किया है। बता दें, उनका कहना था कि उन्हें बहुत आसानी से बुरी नजर लग जाती है और वो नहीं चाहतीं कि किसी का नाम बताने से उनके नए रिश्ते पर कोई असर पड़े।
इतना ही नहीं, शादी के सवाल पर 32 साल की अक्षरा ने कहा कि अभी समय है। वो अभी प्यार के उस मुकाम पर पहुंच रही हैं और प्रोसेस को अपनी रफ्तार से चलने देना चाहती हैं। दरअसल, अक्षरा और पवन सिंह कभी भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे फेमस जोड़ों में से एक थे। दोनों ने 2010 के आसपास डेटिंग शुरू की थी लेकिन 2018-19 में उनका रिश्ता कड़वे नोट पर खत्म हुआ। अक्षरा ने पवन पर धमकी देने और करियर को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए थे।
इसके बाद पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी कर ली जो बाद में विवादों में भी रही। बता दें, अक्षरा ने ज्योति सिंह द्वारा मांगी गई एलिमनी का भी समर्थन किया है। उनका मानना है कि किसी भी तलाकशुदा महिला की आर्थिक सुरक्षा उसका कानूनी हक है और उसे पूरा मान-सम्मान मिलना चाहिए। अक्षरा पहले भी ज्योति सिंह के राजनीति में आने के फैसले की तारीफ कर चुकी हैं। अक्षरा के इन बयानों ने एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है।