
Priyanka Pandit MMS leaked: फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे अक्सर एक गहरी सच्चाई छुपी होती है। शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बावजूद कई ऐसे सितारे होते हैं जो अचानक गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं। भले ही उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हो, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि एक खबर उनकी जिंदगी बर्बाद कर देती हैं। ऐसा ही हुआ था भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका पंडित के साथ। जिनका करियर एक फेक MMS से बर्बाद हुआ और वह गुमनामी में कहीं खो गईं।
प्रियंका पंडित ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान अपनी काबिलियत के दम पर बनाई थी। उन्होंने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे बड़े कलाकारों के साथ 50 से जयादा फिल्मों में काम किया। अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय से वह जल्द ही क्षेत्रीय सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं थी, सब अच्छा चल रहा था, लेकिन साल 2022 में प्रियंका की जिंदगी में ऐसा भूचाल आया, जिसने उनकी जिंदगी को बदल कर रखा दिया।
एक कथित अश्लील वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें दावा किया गया कि उसमें प्रियंका पंडित हैं। इस वीडियो की लीक होने के बाद एक्ट्रेस की छवि को गहरा नुकसान पहुंचा। अफवाहें और गपशप शुरू हो गईं। जिसके बाद इंडस्ट्री के लोग उनसे दूरी बनाने लगे।
प्रियंका पंडित ने खुलकर इसपर बात की। उन्होंने उस वीडियो को फेक बताया और अपनी छवि खराब करने की साजिश करार दिया। हालांकि, इस विवाद ने उनके पूरे करियर को भारी नुकसान पहुंचाया और वह फिल्मी दुनिया से धीरे-धीरे गायब हो गईं। इसके बाद प्रियंका ने वो रास्ता चुना जिसे किसी को उम्मीद नहीं थी।
प्रियंका ने मायानगरी की चकाचौंध से मुंह मोड़ लिया और आध्यात्म की शरण में चली गईं। साल 2024 में वह वृंदावन पहुंचीं और भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हो गईं। वहां पर वह अब एक आध्यात्मिक जीवन जी रही हैं और प्रेमानंद महाराज की शिष्या बन चुकी हैं। उनका इंस्टाग्राम इस बदले हुए रूप की गवाही देता है। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेना, मंदिरों में सेवा करना और साध्वी-सा शांत, संयमित जीवन जीना ही अब उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।
वहीं, कुछ समय पहले प्रियंका पंडित ने एक अपनी फोटो शेयर की थी।जिसमें वह एक शख्स का हाथ पकड़े नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के वायरल होते ही उनकी शादी की खबरों ने तूल पकड़ लिया। उन्होंने अपने पति की झलक तो अब तक दिखाई नहीं है, लेकिन ‘हरि सेवक’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से संकेत मिला कि उन्होंने विवाह कर लिया है।