भोपाल

एमपी में बंद हो जाएंगी 200 लो फ्लोर बसें, लाखों यात्रियों को होगी परेशानी

MP News : राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एकमात्र जरिया भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की सीएनजी लो फ्लोर बसों को अक्टूबर से बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2025, 9:44 AM IST
Bhopal City Link Limited
Bhopal City Link Limited

MP News : राजधानी भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एकमात्र जरिया भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड(BCLL) की सीएनजी लो फ्लोर बसों को अक्टूबर से बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। इनके बदले ई-बसों को सड़कों पर उतारने का दावा है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड वर्तमान में अपने चार ठेकेदार के जरिए सीएनजी बसों का संचालन कर रहा है। हाल ही में जबलपुर की मां एसोसिएट नामक कंपनी ने अपने 150 से ज्यादा वाहन डिपो में खड़े कर काम बंद कर दिया है।

दुर्गमा और एपी मोटर्स के अलावा हैदराबाद की इनक्यूबेट कंपनी द्वारा वर्तमान में लगभग 200 सीएनजी बसें चल रही हैं, लेकिन इन्हें भी अक्टूबर से बंद कर दिया जाएगा। इसकी प्रमुख वजह मौजूदा बस ऑपरेटरों द्वारा टेंडर नवीनीकरण प्रस्ताव के लिए प्री एप्लीकेशन प्रपोजल फॉरवर्ड नहीं करना बताया गया है।

शहर की जनता भुगत रही खामियाजा

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड(BCLL) की टेंडर रिव्यू कमेटी के सामने किसी भी ठेकेदार ने अक्टूबर में टेंडर समाप्ति के बाद इसे नवीनीकृत करने का आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है। यह स्थिति तब है जब पूरी टेंडर अवधि बीतने के बाद भी बस ऑपरेटर घोषित संख्या में बसों को लाकर भोपाल में नहीं चला सके। नियमों का पालन भी नहीं किया गया, नोटिस के जवाब में एक ऑपरेटर ने काम ही बंद कर दिया। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड एवं बस ऑपरेटरों के बीच चली आ रही तनातनी का खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है।

किसे लानी थी कितनी बस

  • दुर्ग मा और एपी- वर्ष 2017 में टेंडर लिया। 250 बस लाना थी लेकिन केवल 150 लाए।
  • मां एसोसिएट ने वर्ष 2021 में टेंडर लिया। 300 वाहन लाने थे।150 लाए उसे भी बंद कर दिया।
  • इनक्यूबेट हैदराबाद कंपनी मैं वर्ष 2021 ने टेंडर लिया। 300 सीएनजी बस लानी थीं। अभी तक केवल 60 लाए हैं।

जनता पर यह पड़ेगा असर

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड शहरी क्षेत्र में मुख्य रूप से 200 से ज्यादा बसों का संचालन कर रहा है। प्रतिदिन 2 से 3 लाख लोग इन बसों का सफर कर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचते हैं। यदि ऑपरेटरों ने अक्टूबर से काम बंद किया तो शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एकमात्र सस्ता विकल्प बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

नियम विरुद्ध सेवाएं बाधित करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना किया जाएगा। सेवाएं हर हाल में लागू रहेंगी। - मनोज राठौर, डायरेक्टर, बीसीएलएल

Updated on:
17 Apr 2025, 9:44 AM IST
Published on: