भोपाल

डॉक्टर की संदिग्ध मौत का मामला, पिता का दावा सैक्स रैकेट चलाता है दामाद अभिजीत

Bhopal doctor suspected death: भोपाल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा, पिता ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस बोली, पोस्टमार्टम खोलेगा राज...
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2025, 1:30 PM IST
bhopal doctor suspected death
bhopal doctor suspected death

Bhopal doctor suspected death: भोपाल में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। शुक्रवार को डॉक्टर का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। वहीं शनिवार को भदभदा विश्राम घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद ही मामले में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इस बीच महिला के पिता ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पिता का दावा सैक्स रैकेट चलाता है दामाद


मृतक महिला डॉ. रिचा पांडे के पिता विनोद चंद्र पांडे ने दावा करते हुए दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रिचा इस बात का खुलासा करने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही उसे मार दिया गया। बेटी की मौत के बाद उन्हें दामाद अभिजीत की संदिग्ध हरकतों का पता चला है।

डेंटल क्लिनिक पर आते थे किन्नर


पिता ने दावा किया है कि रिचा बेहद सरल और सीधे स्वभाव की थी। उसने कभी इस बात से कोई मतलब नहीं रखा कि वह कब आता है और कब जाता है। वह घर में किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहती थी। जबकि उसे दामाद के बारे में यह पता चल गया था कि उसके क्लिनिक पर किन्नर आते हैं। दामाद अपने क्लिनिक में सैक्स रैकेट चलाता था।

देर रात को भाई हिमांशु को मैसेज कर भेजे थे नंबर

पिता के मुताबिक गुरुवार देर रात को उसने भाई हिमांशु के मोबाइल फोन पर मैसेज कर एक नंबर भेजे थे। तब हिमांशु समझ नहीं पाया कि वह किसका नंबर है या क्या है। लेकिन बहन की मौत की सूचना के बाद जब उसने दोबारा चैक किया तो उसे समझ आया कि वो रिचा के मोबाइल का पासवर्ड है।


घर लेने के लिए मांगता था पैसे


रिचा के पिता का कहना हे कि वह अक्सर दहेज के नाम पर घर दिलाने के लिए 3 करोड़ रुपए मांगता था। इसके लिए वह रिचा को परेशान भी करता था।

शक होने पर रिचा ने शुरू की पड़ताल

पिता ने दावा किया है कि उनका दामाद रात में भी ज्यादार देर से ही घर आता था। हमेशा ऐसा होने पर रिचा को शक हुआ और उसने इसका पता लगाने की कोशिश की कि आखिर ऐसा क्यों? तब रिचा को चौंकाने वाली संदिग्ध बातें पता चलीं। लेकिन उसने कभी इसका जिक्र घर पर नहीं किया।

बेडरूम में ही मिले इंजेक्शन


पुलिस को रिचा के बेडरूम से ही इंजेक्शन मिले। ये इंजेक्शन रिचा की डेड बॉडी के पास ही मिले। इस दौरान रिचा के मायके के लोग बड़ी संख्या में वहां थे। लेकिन उसके ससुराल से कोई नहीं आया और ना ही किसी ने फोन ही किया।

4 महीने पहले ही की थी लव मैरिज

रिचा और अभिजीत ने चार महीने पहले दिसंबर में घर वालों की रजामंदी के बाद लखनऊ में लव मैरिज की थी। दहेज में सभी जरूरी दान दहेज दिया गया था। रिचा के पिता ने यहां तक कहा कि उन्हें अब तो दामाद के बीडीएस होने पर भी शक हो रहा है, उन्होंने उसकी डिग्री को फर्जी बताते हुए जांच की मांग की है।


Updated on:
23 Mar 2025, 1:30 PM IST
Published on: