
Gwalior Murder Case
Gwalior Murder Case: कॉस्मो आनंदा सिटी में दोपहर में 12 साल की लड़की ने सिर्फ 14 मिनट में मासूम देवराज उर्फ देवू के साथ खूनी खेल खेला था। उसने मासूम देवराज (4) को क्यों मारा। पुलिस के अफसर तक पूरी ताकत झोंक चुके हैं, लेकिन नादान लड़की से वजह नहीं उगलवा पाए हैं। उसकी काउंसलिंग से यह जरूर सामने आया कि लडक़ी का पारिवारिक माहौल हिंसक है। इसलिए लड़की को मारपीट में खुशी मिलती है।
देवू की हत्या का तरीका समझने के लिए गुरुवार को पुलिस उसे फिर कॉस्मो आनंदा सिटी में ले गई। यहां उसके जुर्म का रिक्रिएशन कराया तो लडक़ी ने बिना रुके देवू की हत्या का दहलाने वाला मंजर पुलिस को बता दिया। उसने खुलासा किया सूनसान में देवू को लाकर उसका गला दबाया फिर भी उसकी सांस चल रही थी तो पत्थर उठा कर उसके सिर पर पटका। फिर लाश को गोद में उठाकर गड्ढे में डाला और ऊपर से पत्थर रख कर भाग गई।
लाश को उठाने में उसके कपड़े और शरीर देवू के खून से सन गया था। इसलिए घर जाकर नहाई और कपड़े छिपा दिए। कुछ देर बाद देवू के गायब होने का हल्ला मचा। आखिरी वक्त में देवू उसके साथ था। इसलिए बड़ी बहन और भाई (15) को बता दिया कि देवू को उसने मार दिया है। उधर कास्मो सिटी के एक कैमरे में लडक़ी का देवू की लाश को उठाकर ले जाते हुए का फुटेज भी सामने आया है। पुलिस का कहना है आरोपी नाबालिग लड़कियों की जेल विदिशा में है। इसलिए आरोपी लडक़ी को वहां भेजा जा रहा है।
हत्या (Murder) की वजह पूछने पर लड़की (Minor Girl Killer) गुरुवार सुबह 4 बजे तक पुलिस अधिकारियों (MP Police) को छकाती रही। आधी रात को उसने नई कहानी सुनाई कि कास्मो वैली में रहने वाले अजय ने देवू को मारने के लिए कहा था। अजय का उसने फ्लैट नंबर भी बता दिया। हत्या में नया क्लू मिलने की उम्मीद में पुलिस उसे लेकर कॉस्मो वैली पहुंची तो पता चला कि वह फ्लैट तो महिला एसआई का है। तब पता चला कि आरोपी की बडी बहन महिला एसआई के यहां नौकरानी का काम करती है।
देवू की हत्या में आरोपी की बडी बहन सपना ने भी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। उसने दलील टाउनशिप में रहने वाली एक महिला के यहां कन्या भोज था। उसने देवू को महिला के साथ जाते देखा था। फिर देवू कहां गया यह महिला ही बता सकती है।
मासूम की हत्या करने वाली लडक़ी के परिवार का माहौल हिसंक है। लडक़ी का पिता आए दिन उसकी मां के साथ मारपीट करता है। लडक़ी की काउंसलिंग में सामने आया है पारिवारिक माहौल की वजह से वह भी हिसांत्मक हो गई है। मारपीट करने से हैप्पी फीलिंग (टोपामिन हार्मोन रिजीज होने से खुशी मिलती) है। उसे कोर्ट में किया गया है। अब उसे विदिशा में बालिका संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा।
-धर्मवीर सिंह यादव, एसएसपी ग्वालियर
Updated on:
22 Mar 2025, 10:55 AM IST
Published on:
22 Mar 2025, 10:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.