25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में चक्रवातीय घेरा, 21 जिलों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

MP Weather Alert: नया पश्मिची विक्षोभ आया, मौसम बदलेगा करवट, अगले तीन दिन तक बादल छाने की संभावना...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 21 Mar 2025, 3:04 PM IST

MP Weather Alert

MP Weather Alert

MP Weather Alert: जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित हो गया है। इससे प्रदेश का मौसम बदल जाएगा। ग्वालियर में अगले तीन दिन हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं, जबकि प्रदेश के अन्य 5 जिलों में ओले के साथ ही 16 जिलों समेत कुल 21 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का दौर रहेगा। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि एक बार फिर सर्दी लौट सकती है!

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान सामान्य रहने से गर्मी से राहत रही, जबकि सुबह ठंडक रही। न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

अलग-अलग हवाओं से बदला मौसम


मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया, अगले तीन दिन 20, 21, 22 मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। इस समय अलग-अलग हवाओं का मेल हो रहा है, साथ ही नमी भी आ रही है। इसके कारण बादल, गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। 20 और 21 मार्च को प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज चमक तेज हवाओं की स्थिति बनेगी।

एमपी के 21 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

5 जिलों में ओले का अलर्ट


सिंगरौली, सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट जिलों के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी।

16 जिलों में बौछारों का अलर्ट


रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर छतरपुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा।

ये भी पढ़ें: शिप्रा नदी का काया पलट, 29 किमी लंबे घाट बनेंगे, दोबारा जारी किया टेंडर

ये भी पढ़ें: आदिवासियों के जमीन बेचने के ‘दबाव’ की अब एसडीएम करेंगे जांच