
Cyber Crime: साइबर फ्रॉड के बाद अब साइबर अपराधी सट्टा, जुआ और वेश्यावृत्ति जैसे काले कारोबार में भी वेबसाइट और एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर नजर रखने के लिए भोपाल पुलिस साइबर पेट्रोलिंग भी कर रही है। पिछले 6 महीने से इंटरनेट पर कड़ी निगरानी के बाद 700 से ज्यादा वेबसाइट और एप्लीकेशन को चिन्हित किया गया है। यह विभिन्न अपराधों में लिप्त पायी गयी हैं। पुलिस ने वेबसाइट की होस्टिंग और डोमेन प्रोवाइडर को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसके बाद कुछ संदिग्ध वेबसाइट और एप्लिकेशन बंद हुई हैं।
साइबर क्राइम की एक टीम इंटरनेट पर लगातार वेबसाइट और एप्लीकेशन को सर्च करती है, फिर इन एप्लीकेशन की लिस्टिंग कर उन पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाता है।
कई एप्लीकेशन और वेबसाइट देश के बाहर से ऑपरेट होती हैं। इन पर कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा जाता है। इनमें फर्जी खातों का इस्तेमाल होता है।
इजी लोन, अर्न मनी, शेयर इंवेस्टमेंट, लोन एप्लीकेशन, स्कॉट सर्विस जैसे अपराधों को बढ़ावा देने वाली एप्लिकेशन और वेबसाइट को चिन्हित किया गया। इनकी संख्या करीब 10 है।
संदिग्ध वेबसाइट और एप्लीकेशन को चिन्हित होने के बाद आगे क्या और बेहतर कार्रवाई की जा सकती है, उस पर विचार चल रहा है। फिलहाल, डोमेन नेम प्रोवाइडर को इन्हें बंद करने के लिए पत्र लिखा गया है। आगे चल कर दिल्ली स्थित संबंधित विभागों को भी इनकी जानकारी दी जाएगी।
-अखिल पटेल, डीसीपी, क्राइम ब्रांच
Updated on:
23 Mar 2025, 11:59 AM IST
Published on:
23 Mar 2025, 11:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.