भोपाल

सीएम मोहन यादव के दिल्ली दौरे से मची खलबली, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

CM Mohan Yadav- सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनोहरलाल खट्टर से भेंट की
2 min read
Nov 17, 2025
CM Mohan Yadav's Delhi visit fuels speculation about cabinet expansion
सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनोहरलाल खट्टर से भेंट की

CM Mohan Yadav- मध्यप्रदेश के राजनैतिक हल्कों में इन दिनों मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडलों में नियुक्तियों की चर्चा चल रही है। बीजेपी के अनेक वरिष्ठ नेताओं को निगम-मंडलों में समायोजित किया जाना है। सूची काफी पहले ही तैयार हो चुकी है पर बिहार चुनाव की वजह से घोषणा अटकी रही। अब इसमें आंशिक संशोधन के बाद अंतिम रूप देने की कवायद चल रही है। जल्द ही यह सूची जारी होने का अनुमान जताया जा रहा है। इधर मंत्रिमंडल में व्यापक बदलाव की बात भी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के कामकाज से हाईकमान खुश नहीं है। इन चर्चाओं को तब बल मिला जब रविवार को सीएम मोहन यादव दिल्ली पहुंच गए। निगम-मंडलों में पद और मंत्री पद के दावेदारों की सांसें तेज हो गईं। हालांकि सीएम मोहन यादव के दिल्ली दौरे के दूसरे दिन भी राजनैतिक नियुक्तियों पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। आधिकारिक रूप से उनकी केंद्रीय मंत्री डॉ. मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात की बात बताई गई है।

एमपी में मोहन यादव मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। सीएम सभी मंत्रियों से विभागवार रिपोर्ट मांग चुके हैं। प्रस्तावित फेरबदल में 2 सीनियर नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की बात कही जा रही है। एमपी बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार गोपाल भार्गव को फिर से मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। संभावित मंत्रियों में दो महिलाओं के भी नाम हैं।

प्रदेश में निगम-मंडलों में भी नियुक्तियां होनी हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव परस्पर सहमति से इसके लिए बीजेपी नेताओं की सूची तैयार कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

दिल्ली दौरे से प्रदेश का राजनीतिक पारा चढ़ गया

मंत्रिमंडल में फेरबदल और निगम मंडलों में नियुक्तियों की चर्चाओं के बीच रविवार को सीएम मोहन यादव एकाएक दिल्ली पहुंच गए। उनके दिल्ली दौरे से प्रदेश का राजनीतिक पारा चढ़ गया। मंत्री बनने और निगम मंडलों के पदों के आकांक्षी नेताओं की बेकरारी बढ़ गई।

इधर आधिकारिक रूप से बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात की। उन्होंने सिंहस्थ-2028 से जुड़ी तैयारियों एवं परियोजनाओं पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री डॉ. मनोहर लाल खट्टर से मिलने रविवार को उनके आवास पर पहुंचे थे।

Updated on:
17 Nov 2025 05:00 pm
Published on:
17 Nov 2025 04:55 pm