भोपाल

फिर सुर्खियों में दिग्विजय सिंह, अपने ही कार्यकर्ताओं को कहा मुर्दाबाद

फिर सुर्खियों में दिग्विजय सिंह, अपने ही कार्यकर्ताओं को कहा मुर्दाबाद

less than 1 minute read
Feb 25, 2019
फिर सुर्खियों में दिग्विजय सिंह, अपने ही कार्यकर्ताओं को कहा मुर्दाबाद

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वे अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बड़ी बात बोल गए। ंकांग्रेस नेता ने अपने ही कार्यकर्ताओं को मुर्दाबाद कह डाला। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा है।

दरअसल, राजधानी के उपनगर संतहिरदाराम नगर में सोमवार को आए दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुरादाबाद कह डाला। यह कांग्रेस कार्यकर्ता दो घंटे से दिग्विजय सिंह के स्वागत का इंतजार कर रहे थे।

क्या बोले दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मंच से कहा कि कांग्रेस की जीत के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और जिन कार्यकर्ताओं ने कोई काम नहीं किया है वे मुर्दाबाद।

कार्यकर्ताओं में निराशा
दिग्विजय सिंह के इस बोल के बाद कार्यक्रम में आए कई कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल हैं, वे दिग्विजय सिंह के इस बयान से नाराज हैं।

MUST READ

Published on:
25 Feb 2019 01:27 pm
Also Read
View All