भोपाल

कमलनाथ ने बनाई रणनीति, दिग्विजय सिंह के प्रस्तावक बनेंगे यह 10 विधायक

congress national president election-दिल्ली में शुक्रवार को नामांकन भरेंगे दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश से 10 प्रस्तावक हुए रवाना...।

2 min read
Sep 29, 2022
congress1.png
भोपाल में कमलनाथ के निवास पर बनी रणनीति...।

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (digvijay singh) शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (congress national president ) पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) से इस बड़े पद के लिए दिग्विजय सिंह के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया को लेकर मध्यप्रदेश की कांग्रेस एक्टिव हो गई है। इस चुनाव में मध्यप्रदेश के 10 विधायक दिग्विजय सिंह के प्रस्तावक और समर्थकों की भूमिका निभाएंगे।

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इसे लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। यह नेता आज ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को इस सिलसिले में अहम बैठक की, जिसमें 10 विधायकों के नामों का चयन किया गया। कमलनाथ के आवास पर हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसमें नामांकन को लेकर रणनीति तैयार की गई। कमलनाथ के निर्देश मिलने के बाद डा. गोविंद सिंह ने प्रस्तावकों और समर्थक विधायकों की सूची तैयार कर ली है। वे अपने साथ इन विधायकों को लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः

इन्हें बनाया प्रस्तावक और समर्थक

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ हुई चर्चा के बाद यह सूची जारी की गई है। इस सूची में हिना कांवरे, जीतू पटवारी, पीसी शर्मा, लाखन सिंह यादव, आलोक चतुर्वेदी, आरिफ मसूद, कांतिलाल भूरिया, रामलाल मालवीय, सुरेंद्र सिंह बघेल, विपिन वानखेड़े, कमलेश्वर पटेल और डॉ. गोविंद सिंह शामिल किए गए हैं। मध्यप्रदेश के यह कांग्रेस नेता दिल्ली में होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में प्रस्तावक और समर्थकों की भूमिका निभाएंगे।

कमलनाथ और दिग्विजय में अच्छा तालमेल

बताया जाता है कि राजस्थान में हुए सियासी ड्रामे के बाद कमलनाथ को अचानक दिल्ली बुलाया गया था, जहां उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ ने ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय का नाम सुझाया था। जबकि राहुल के नाम पर भी सहमति बनी हुई है। इसके अलावा कमलनाथ और दिग्विजय में भी बेहतर तालमेल है। यही कारण है कि परदे के पीछे से अब कमलनाथ भी दिग्विजय के लिए एक्टिव हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः

Published on:
29 Sept 2022 04:57 pm