1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की न्याय यात्रा का रास्ता रोका, धरने पर बैठ गए कमलनाथ

धार से चली आदिवासी न्याय यात्रा भोपाल पहुंची...। राजभवन का घेराव करने से पहले प्रशासन ने रोका...। धरने पर बैठे कमलनाथ...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 29 Sep 2022, 1:52 PM IST

kamal2.png

,,

भोपाल। धार से आई आदिवासी न्याय यात्रा को राजभवन की ओर बढ़ने से पहले लालघाटी पर रोक लिया गया। आदिवासी कार्यकर्ता और कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा की न्याय यात्रा में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इससे नाराज कमलनाथ वहीं धरने पर बैठ गए। इधर, कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

देखें VIDEO

मध्यप्रदेश के एक आदिवासी कांग्रेस विधायक की राज्य सरकार पर धार जिले के कारम डैम में घोटाले के आरोप लगाते हुए निकाली जा रही न्याया यात्रा गुरुवार को राजधानी भोपाल पहुंच गई। इसकी अगवानी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की। इस दौरान कांग्रेस की इस यात्रा को राजधानी में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उसे लाल घाटी पर ही रोक लिया गया। इसे लेकर नाराज कमलनाथ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए।

इससे पहले कारम डैम में हुए भ्रष्टाचार और विस्थापितों को उचित मुआवजा देने समेत आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आदिवासी न्याया यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा धार जिले से शुरू हुई जो गुरुवार को राजधानी भोपाल पहुंची। कई जिलों में इस यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। धार जिले के धरमपुरी से कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा की अगुवाई में यह यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में कई कांग्रेस नेता भी शामिल थे।

बेरिकेड लगाकर रोकी यात्रा

इधर, धार जिले से आई कांग्रेस की आदिवासी न्याय यात्रा को लाल घाटी पर ही बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने उन्हें बैरिकेड्स पार करने नहीं दिया। काफी देर तक कांग्रेस कार्यकर्ता मशक्कत करते रहे।

शिवराज जी नीयत और नीति समझ में आ गई

इस मौके पर कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि आदिवासियों के साथ प्रदेश में अन्याय हो रहा है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार से घिरी हुई है। शिवराजसिंह जी की नीयत और नीति अब सबको समझ में आ गई है। धार जिले के कारम डैम भ्रष्टाचार का नतीजा था।