1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे दिग्विजय सिंह

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं, तो वे मध्यप्रदेश के दूसरे ऐसे कांग्रेस नेता होंगे, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Sep 2022, 2:47 PM IST

कांग्रेस के दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे दिग्विजय सिंह

भोपाल. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए आज पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नामाकंन फार्म ले लिया है, वे गुरुवार सुबह करीब 11 बजे फार्म भर देंगे, अगर वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाते हैं तो वे ऐसे दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे जो मध्यप्रदेश से हैं, क्योंकि इससे पहले एमपी के शंकरदयाल शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

आपको बतादें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नामांकन फार्म ले लिया है, इस दौरान उनके साथ रामेश्वर नीखरा भी थे। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि वे आज फार्म ले चुके हैं, जिसे भरकर कल जमा कर देंगे, मध्यप्रदेश के लिए ये दिन विशेष रहेगा, क्योंकि ऐसा दूसरी बार होने जा रहा है, जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश के होंगे।


अचानक नाम आया सामने
दिग्विजय सिंह एक दिन पहले केरल में थे, उन्हें भारत जोड़ो यात्रा का इंचार्ज बनाया गया था, लेकिन अचानक उन्हें फोन कर दिल्ली बुलाया गया, जैसे ही वे दिल्ली के लिए रवाना हुए, राजनैतिक गलियारे में चर्चा चल पड़ी कि अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह होंगे, उन्होंने गुरुवार को सुबह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचने से पहले कई दिग्गज नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की, वे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने भी कहा कि हमें बचपन से ही संघर्ष करना सीखाया गया है, दिग्विजय सिंह काफी अनुभवी नेता है, इसका पार्टी को लाभ मिलेगा।

इससे पहले मध्यप्रदेश के डॉ शंकरदयाल शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं, वे भारत के नवें राष्ट्रपति भी रहे, उनका कार्यकाल 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 तक रहा। वे इससे पहले उपराष्ट्रपति भी रहे हैं, डॉ शर्मा मुख्यमंत्री भी रहे तथा मध्यप्रदेश राज्य में कैबिनेट स्तर के मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा, विधि, सार्वजनिक निर्माण कार्य, उद्योग तथा वाणिज्य मंत्रालय का कामकाज भी संभाला था। वे पहले मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता थे, जो मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, अब अगर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं, तो वे मध्यप्रदेश के दूसरे ऐसे कांग्रेस नेता होंगे, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।