1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे दिग्विजय, बोले-कल भरूंगा फार्म

दिग्विजय सिंह नामांकन फार्म लेने पहुंच गए हैं, उन्होंने बताया कि फार्म लेने आया हूं, कल भरूंगा.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Sep 2022, 2:07 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे दिग्विजय, बोले-कल भरूंगा फार्म

कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे दिग्विजय, बोले-कल भरूंगा फार्म

भोपाल. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सबसे बड़े दावेदार दिग्विजय सिंह नामांकन फार्म लेने पहुंच गए हैं, उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि फार्म लेने आया हूं, लेकिन कल भरूंगा, फिलहाल कांग्रेस पार्टी की निगाहें दिल्ली पर टिकी है, हर कोई वहां हो रही हलचल की पल-पल की अपडेट ले रहा है, दिग्विजय सिंह ने साफ कह दिया है कि वे कल 11 बजे नामांकन फार्म भर देंगे।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पहले दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर कार्यकर्ताओं और दिग्गज नेताओं से मुलाकात की, इसके बाद वे राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन पत्र लेने के लिए अभा कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की हलचल तेज होती जा रही है, संभावना है कि वे ही अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। जिसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीद्वारों में सबसे बड़े दावेदार हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम भी दिल्ली में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मिले, जैसे ही उन्हें पता चला कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दिग्विजय सिंह फार्म भरने वाले हैं, उन्होंने दिग्विजय सिंह से मुलाकात का निर्णय लिया।