भोपाल

‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ कराएगा तेज बारिश, 16,17,18,19 अक्टूबर को अलर्ट, IMD की चेतावनी

IMD Alert: मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, अनुपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Oct 15, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका

IMD Alert: एमपी के भोपाल शहर में मौसम ने करवट लेना शुरु कर दिया है। बीते एक सप्ताह से प्रदेश के कई जिले पहले से ठंडे रहे। जिनमें राजगढ़ मप्र में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस वर्ष हुई अतिवृष्टि और सितंबर के आखिर भी होती रही बारिश का असर अभी से हो रहा है। यह माना जा रहा है कि जितने लंबे समय तक बारिश हुई है, उतने ही लंबे समय तक ठंड का असर देखा जा सकता है। दिन और रात के तापमान में दो गुना अंतर होने के कारण सुबह ठंडक और दिन में हल्की सी तपन महसूस हो रही है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में और भी ठंडक बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

एमपी में तोड़ा जाएगा ‘ब्रिज’, बंद रहेंगी कई रोड और फ्लाइ ओवर

बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 14° उत्तर/72° पूर्व, कारवार, कलबुर्गी, निज़ामाबाद, कांकेर, चांदबाली, 21.0° उत्तर/90.0° पूर्व, 22.0° उत्तर/95.0° पूर्व और 23.0° उत्तर/98.0° पूर्व से होकर गुज़र रही है। एक ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और संलग्न लक्षद्वीप क्षेत्र पर सक्रिय है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

इसके प्रभाव से, 19 अक्टूबर के आसपास केरल-कर्नाटक तटों से दूर दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिससे बारिश हो सकती है।

26 जिलों में बारिश अलर्ट

मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, अनुपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

निर्देश जारी….ये गलती की तो ‘वाहन मालिकों’ के खिलाफ होगा एक्शन ! दर्ज होगा केस

Published on:
15 Oct 2025 05:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर