भोपाल

रिकवरी रेट बढ़ा, कई शहरों में नए संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले

मध्यप्रदेश में आक्सीजन एक्सप्रेस से मिली बड़ी राहत...। कोरोना कर्फ्यू से भी बढ़ा रिकवरी रेट...।

2 min read
Apr 27, 2021
good_news.jpg

भोपाल। कोरोना संक्रमण में बिगड़ते हालातों के बीच थोड़ी राहत भरी खबर भी आने लगी है। मरीजों के लिए ऑक्सीजन और इंजेक्शन की सप्लाई में सुधार दिख रहा है, वहीं दूसरे प्रदेशों से भी ऑक्सीजन की सप्लाई तेज होने लगी है। वहीं कोरोना कर्फ्यू के कारण भी संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम हुई है, वहीं ठीक होने वालों (recovery rate) की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, वहीं अब रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मानें तो मध्यप्रदेश में वर्तमान में रिकवरी रेट 84 फीसदी तक पहुंच गया है। कोरोना कर्फ्यू के कारण संक्रमण की चेन तोड़ने में कोरोना कर्फ्यू भी असर दिखाने लगा है। पिछले एक सप्ताह में ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 54 था, जबकि इस सप्ताह ठीक होने वाले 84 फीसदी तक पहुंच गए।

24 घंटे में ठीक हुए 11577

मध्यप्रदेश में मंगलवार शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में शाम 6 बजे तक के आंकड़े दिए गए हैं। इसके मुताबिक पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में 13417 नए संक्रमित आए हैं, जबकि 11577 संक्रमित ठीक हो गए हैं। रिकवरी रेट का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

ग्वालियर में रिकवरी रेट सबसे ज्यादा

मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक एक तरफ ठीक होने वालों की दर बढ़ रही है, वहीं कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले दो सप्ताह की बात करें तो पहले सप्ताह 452 मरीजों की मौत हुई, इसके बाद सात दिनों में 531 मरीजों की मौत हुई।

Published on:
27 Apr 2021 09:13 pm