भोपाल

एमपी में सेना के दो जवानों के शव मिले, फैल गई सनसनी

Navy- नौसेना के दो जवानों के शव मिले, पुलिस ने शुरु की जांच
less than 1 minute read
Nov 09, 2025
Discovery of bodies of two Navy personnel in MP creates sensation
नौसेना के दो जवानों के शव मिलने से सनसनी

Navy- मध्यप्रदेश में सेना के दो जवानों के शव मिले हैं। दोनों जवान केरल के निवासी हैं। राजधानी भोपाल के परवलिया इलाके में इन जवानों के शव मिले जिससे सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों सैनिकों की मौत सड़क हादसे में हुई। दोनों जवान नौसेना में थे। बाइक पर सवार जवानों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। नौसैनिकों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। उनके परिजनों को भी सूचना दी गई है।

नौसैनिकों की मौत की खबर से कॉलोनी में मातम

भोपाल के परवलिया इलाके में यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने बताया कि केरल के रहने वाले विष्णु आर्य और आनंद कृष्णन की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों के दोस्तों ने बताया कि ये दोनों नौसैनिक प्रैक्टिस के लिए बोट क्लब जा रहे थे।
दोनों जवान रक्षा बिहार कॉलोनी में रहते थे। नौसैनिकों की मौत की खबर से कॉलोनी में मातम पसर गया है। परिजनों को भी हादसे की सूचना देकर बुलाया गया है।

पुलिस के अनुसार नौसेना के जवान विष्णु आर्य और आनंद कृष्णन परवलिया की रक्षा बिहार कॉलोनी से प्रेक्टिस के लिए बोट क्लब जाने के लिए निकले थे। रास्ते में दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जोरदार टक्कर के कारण विष्णु आर्य और आनंद कृष्णन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया हालांकि मौके पर पुलिस को 2 हेलमेट भी मिले हैं। जवानों की बाइक को टक्कर मारनेवाला वाहन चालक घटना के बाद भाग गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर उसकी तलाश कर रही है।

Updated on:
09 Nov 2025 07:17 pm
Published on:
09 Nov 2025 07:06 pm