भोपाल

सेहत के लिए वरदान होती है सोंठ, हैरान कर देंगे इसके फायदे

अकसर लोग सोंठ का इस्तेमाल खाने के साथ करते हैं। लेकिन, ये इतनी गुणकारी है कि, अगर इसके फायदे सब को पता चल जाएं तो हर व्यक्ति इसे अपने पास जरूर रखे। तो आइये जानते हैं सोंठ से सेगत को क्या क्या फायदे होते हैं और ये किन समस्याओं में आपको फायदा पहुंचा सकती है।

3 min read
सेहत के लिए वरदान होती है सोंठ, हैरान कर देंगे इसके फायदे

भोपाल/ मध्य प्रदेश से मानसून जाने को है। हालांकि, दिन हो या रात बादल छटने पर अब भी प्रदेशवासियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि, एक ही दिन में लोगों को गरमी, बारिश और सर्दी यानी तीनों सीजनों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या दिन बा दिन बढ़ती जा रही है। राजधानी भोपाल के अस्पतालों में इन मरीजों की लंबी लंबी कतारें इस बातकी गवाह हैं। इन परिस्थियों से निपटने के लिए अदरक बेहद गुणकारी होता है। वैसे तो, सुबह की चाय से लेकर रात की सब्जी तक अदरक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सूखे हुए अदरक को पीसकर तैयार किया जाए, तो ये एक मसाले का रूप ले लेता है। सोंठ हर भारतीय हर में आमतौर पर मिल जाती है, लेकिन अकसर लोग इसे खाने के साथ इस्तेमाल में लेते हैं। लेकिन, ये इतनी गुणकारी है कि, अगर इसके फायदे सब को पता चल जाएं तो हर व्यक्ति इसे अपने पास जरूर रखे। तो आइये जानते हैं सोंठ से सेगत को क्या क्या फायदे होते हैं और ये किन समस्याओं में आपको फायदा पहुंचा सकती है।


इन समस्याओं में फायदेमंद है सोंठ

-सिर दर्द में तुरंत राहत दिलाए

अकसर काम की थकान के कारण लोगों को सिरदर्द होने लगता हैं। ऐसी स्थिति में सोंठ आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं। रात को सोने से पहले सोंठ का पेस्ट बनाकर माथे पर लगाएं। इसकी ठंडक से आपको जल्दी ही आराम मिलेगा। इसके अलावा, जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या रहती हैं, उन्हें दो टेबलस्पून सोंठ को गर्म पानी में डालकर पीना चाहिए। ऐसा करने से जल्दी ही आपके आधे सिर का दर्द दूर हो जाएगा।


-सर्दी हो जाएगी छूमंतर

आजकल मौसम कभी भी ठंडा गरम हो रहा है। ऐसे में कई लोग सर्दी जुकाम की समस्या से ग्रस्त हैं। ठंड बैठने पर अकसर लोग किसी ना किसी रूप में अदरक का सेवन करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, सोंठ इस परिस्थिति से निपटने में अदरक से ज्यादा असरदार होती हैं। अगर आप चाहें तो सोंठ को चाय में मिलाकर पी सकते हैं या इसे गुड़ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से जल्दी ही सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत मिल जाएगी।


-वज़न घटाने में कारगर

आजकल अकसर लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। कई महंगे महंगे ट्रीटमेंट करने पर भी इन्हें फायदा नहीं मिला है। ऐसे में सोंठ आपके शरीर की चर्बी कम करने में कारगर हो सकती है। आयुर्वेद में भी इसे वज़न घटाने के लिए खास औषधी माना है। इसके लिए एक चौथाई टीस्पून सोंठ को एक कप गर्म पानी में अच्छे से मिलाए और इसका प्रतिदिन सेवन करें, आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।


-यूरिनरी इंफेक्शन का बढ़िया इलाज

कई बार टेस्ट में सामने आया है कि, शहर का ज़मीनी पानी प्रदूषित है। ऐसे में यहां अकसर लोग किडनी समस्या या यूरिनरी इंफेक्शन से ग्रस्त हैं। ये समस्या अगर लंबे समय तक बनी रहे तो, इसके परिणाम काफी गंभीर हो सकते हैं। खासतौर पर यूरिनरी इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में सोंठ बेहद कारगर औषधि माना गया है। एक चौथाई टीस्पून सोंठ को एक कप दूध में मिलाकर पीने से यूरिनरी इंफेक्शन की समस्या से राहत पाई जा सकती हैं। इसकी कड़वाहट कम करने के लिए दो चुटकी शक्कर भी मिलाई जा सकती है, लेकिन ध्यान रहे डायबिटीज के मरीज इस मिश्रण में बिल्कुल भी शक्कर ना मिलांएं। आप देखेंगे कि, चुछ ही दिनों में इंफेक्शन काफी हद तक कम हो जाएगा।


नोटः

ये लेख सामान्य जानकारी के लिए है। इसलिए इस लेख में दिए गए फेक्ट्स की पुष्टी पत्रिका नहीं करता।

Published on:
03 Oct 2019 03:41 pm
Also Read
View All