भोपाल

एमपी के दो IAS अफसरों को दिया बड़ा दायित्व, किया पदोन्नत

IAS- एमपी के दो IAS अफसरों को राज्य के अपर मुख्य सचिव का बड़ा दायित्व दिया गया है। दोनों अधिकारियों को राज्य सरकार ने पदोन्नत कर ये जिम्मेदारी दी है।

less than 1 minute read
Aug 30, 2025
IAS Deepali Rastogi and Shiv Shekhar Shukla appointed as Additional Chief Secretary

IAS- एमपी के दो IAS अफसरों को राज्य के अपर मुख्य सचिव का बड़ा दायित्व दिया गया है। दोनों अधिकारियों को राज्य सरकार ने पदोन्नत कर ये जिम्मेदारी दी है। आईएएस दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल के एक्सटेंशन और प्रदेश के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया के रिटायरमेंट के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अभी दोनों आईएएस अफसरों को उनके वर्तमान विभाग में ही अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रदेश के दो आइएएस अधिकारियों शिव शेखर शुक्ला और दीपाली रस्तोगी को अपर मुख्य सचिव बना दिया। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है जोकि 1 सितंबर से प्रभावी होगा।

ये भी पढ़ें

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे की ताजपोशी तय, MPCA पर सामने आया बड़ा अपडेट

प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी की पदोन्नति तय थी

गृह विभाग के एसीएस जेएन कंसोटिया शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इससे अतिरिक्त मुख्य सचिव का एक पद खाली हो गया। कंसोटिया के खाली किए पद पर 1994 बैच की आईएएस पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी की पदोन्नति तय थी। राज्य शासन ने शनिवार को आदेश जारी कर उन्हें अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रमोट कर दिया।

संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव 1994 बैच के आईएएस शिवशेखर शुक्ला को भी अपर मुख्य सचिव बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें वर्तमान विभाग में ही एसीएस के पद पर पदस्थ किया है।

बता दें कि केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को एमपी के मुख्य सचिव 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन के एक साल के एक्सटेंशन का आदेश जारी किया था। जैन को 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक की सेवावृद्धि मिली है।

ये भी पढ़ें

एमपी में कई अधिकारियों को हटाया, आदेश नहीं मानने पर वेतन भी रोका

Published on:
30 Aug 2025 08:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर