भोपाल

IAS अधिकारियों पर जीतू पटवारी का विवादित बयान, कहा- आइएएस चड्डी पहनकर…

MP News: राजधानी भोपाल में चल रहे दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के बीच नौकरशाही को लेकर सियासी घमासान मच गया। दरअसल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आइएएस अफसरों को लेकर विवादित बयान दे दिया।

less than 1 minute read
Oct 08, 2025
Jitu Patwari

MP News: राजधानी भोपाल में चल रहे दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के बीच नौकरशाही को लेकर सियासी घमासान मच गया। दरअसल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आइएएस अफसरों को लेकर विवादित बयान दे दिया। पटवारी ने कहा कि 90 प्रतिशत आइएएस अफस(IAS officers)र जिलों में जाकर भाजपा सरकार का बाजा बजा रहे हैं। विपक्ष पर यातनाएं करते हैं। जो आइएएस चड्डी पहनकर घूम रहे हैं। वो अपनी चड्डी के बटन लगाकर रखें।

ये भी पढ़ें

BJP: नगर कार्यकारिणी की घोषणा पर बड़ा अपडेट, जल्द आएगी लिस्ट

भाजपा का पलटवार

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा पटवारी(Jitu Patwari controversial statement) अफसरों का अपमान करने पर उतर चुके हैं। वहीं बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने भी इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सिसोदिया कहा कि 'ऐसा लग रहा है जैसे कोई बूथ अध्यक्ष बोल रहा हो। प्रदेश अध्यक्ष पद की गरिमा बनाए रखें।

पटवाकी खो देंगे खुद का सम्मान

उन्होंने आगे कहा कि IAS अधिकारियों को अश्लील शब्दों से संबोधित करना पूरी तरह से अनुचित है, और कार्यपालिका देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। इस प्रकार के बयान से ना केवल अधिकारियों की इज्जत घटेगी, बल्कि पटवारी का खुद का सम्मान भी कम होगा।

ये भी पढ़ें

नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Published on:
08 Oct 2025 02:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर