भोपाल

अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सिंधिया ने ऐसे किया नमन

अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सिंधिया ने ऐसे किया नमन
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2018, 3:52 PM IST
SCINDIA
अटलजी के सम्मान में घुटनों पर बैठे सिंधिया, जानिए क्या है सिंधिया घराने से नाता

भोपाल। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। भाजपा ही नहीं विपक्षी दलों के नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई मंत्रियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शिद्दत के साथ उन्हें नमन किया।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को शाम को निधन हो गया था। गुरुवार रात को ही उनके आवास पर पार्थिव देह के दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत मध्यप्रदेश के कई मंत्री भी पहुंचे। इनमें यशोधरा राजे सिंधिया, लाल सिंह आर्य, माया सिंह ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

MUST READ

सिंधिया ने किया शिद्दत के साथ नमन
कल अपनी गुना यात्रा बीच में से ही छोड़ दिल्ली पहुंचे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अटलजी के पार्थिव देह पर घुटनों के बल बैठक माथा टेका और पुष्प अर्पित किए।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी किया प्रणाम

कांग्रेसजनों ने भी किया प्राणाम
-इधर, अटलजी के अंतिम दर्शनार्थ करने कई विपक्षी दलों समेत कांग्रेस के नेता भी पहुंचे थे।
-कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अटलजी के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
-सोनिया गांधी ने अटलजी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि वाजपेयी जीवन भर लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़े रहे।
-पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अटलजी के निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति वाजपेयी की सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

MUST READ

Updated on:
17 Aug 2018, 3:52 PM IST
Published on: