भोपाल

Mango Festival: कल से यहां मिलेंगे नेचुरल पके हुए आम, नूरजहां के साथ ही ये आम भी होगा खास, इसे खाने से नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

Mango Festival: आम के शौकी हैं और नेचुरल तरीके से पके हुए आम की तलाश में हैं, तो आपकी ये तलाश खत्म होने वाली है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुरू हो रहे Mango Festival में आपको मिलेंगे मीठे-रसीले आम। इस मैंगो फेस्टिवल में आपको एक-दो नहीं बल्कि 15-20 वैरायटी के आम का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।

2 min read
Jun 13, 2024
Mango Festival 2024 Bhopal

Mango Festival: हर साल की तरह इस साल भी एमपी की राजधानी भोपाल में 5 दिवसीय आम महोत्सव (mango festival) शुक्रवार से शुरू होने वाला है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की ओर से आयोजित इस Mango Festival में आपको आम की हर वैरायटी मिलेगी। लेकिन इस बार ये महोत्सव आम खाने के शौकीन लोगों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। क्योंकि यहां मिलेगा एमपी का खास नूरजहां आम और एक ऐसा आम जिसे खाने से नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल।

ये भी पढ़ें

Mango Festival in Bhopal की शान बना देश का सबसे महंगा आम, इसकी कीमत कर देगी हैरान

देशभर में कहीं नहीं मिलता नूरजहां आम


इस बार इस Mango Festival में एमपी का खास आम नूरजहां भी आपको नजर आएगा। इसकी खासियत ये है कि ये आम देश भर में कहीं नहीं होता। इस किस्म के आम का उत्पादन केवल मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा में ही किया जाता है। इस आम का उत्पादन केवल 10 पेड़ों से ही किया जाता है। दरअसल इस आम को बचाना बेहद मुश्किल होता है। क्योंकि ये आम बड़ा और वजनदार होता है। भारी होने के कारण ये हल्की सी तेज हवा से ही ये पेड़ से गिर सकते हैं जिसका असर इनके उत्पादन पर नजर आ सकता है। इसीलिए लोग इसके उत्पादन करने से दूर ही रहते हैं। इस एक आम का वजन 2 किलो से 4 किलो तक होता है। खाने में ये आम बहुत ही रसीला और मीठा होता है। नूरजहां आम के एक नग की कीमत 1200 रुपए से 1800 रुपए तक होती है।

15-20 वैरायटियों के बीच इसे देखना होगा मजेदार


भोपाल के इस आम महोत्सव (mango festival) में करीब 15-20 वैरायटी के आम रहेंगे। इनमें शहडोल का आम्रपाली और मल्लिका, सतना का सुंदरजा आम के साथ ही चौसा, दशहरी, लंगड़ा, सागर केश के साथ केसर और अन्य वैरायटी के आम शामिल हैं। इनके बीच भारी-भरकम और सबसे बड़ा आम हर देखने वाले के लिए काफी मजेदार होगा। पिछले साल 2023 में नूरजहां आम को केवल शोपीस बनाकर Mango Festival में रखा गया था। कोई भी इसे खरीद नहीं सकता था। लेकिन इस बार आम के शौकीन इस आम को खरीदकर खा भी सकेंगे।

इस आम को खाने से नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल


इस मैंगो फेस्टिवल में ऐसा आम भी मिलेगा जो शुगर के मरीजों की सेहत के लिए बेस्ट है। इस आम का नाम है सतना का सुंदरजा आम। जीआई टैग इस आम में फाइबर्स नहीं होते। यह आम शुगर के मरीजों के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। इसे खाने से शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा।

ये भी होगी खासियत


भोपाल में शुरू होने जा रहे इस आम महोत्सव (Mango Festival) में आने वाले आम पूरी तरह से केमिकल फ्री होंगे। ये नेचुरल तरीके से पकाए गए होंगे। नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक सलील झोकरकर का कहना है कि इस आम महोत्सव में 11 जिलों के विक्रेता मैंगो लवर्स के लिए जीआई टैग मिल चुके सुंदरजा के साथ ही आम्रपाली, मल्लिका, दशहरी जैसे आम की वैरायटियां भी लाएंगे। यहां मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, सतना, रीवा, मंडला, शिवपुरी, नर्मदापुरम आदि से नाबार्ड समर्थित बाड़ी परियोजना के स्वादिष्ट और केमिकल फ्री आम भी बिक्री के लिए रहेंगे।

Updated on:
13 Jun 2024 06:16 pm
Published on:
13 Jun 2024 03:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर