
भोपाल। इन दिनों राजधानी भोपाल में मैंगो फेस्टिवल लगा हुआ है। दो दिन पहले 8 जून से शुरू हुए इस फेस्टिवल में अगर आप अब तक नहीं गए हैं, तो आपको बता दें कि यहां भारत का सबसे महंगा आम बिक रहा है। यह आम इस मैंगो फेस्टिवल की शान बना हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आम के एक नग की कीमत हजारों रुपए है। इसे देखने और खरीदने के लिए हर रोज भीड़ उमड़ती है, लेकिन कीमत सुनते ही यह भीड़ निराशा लिए आगे बढ़ जाती है। प्रदेश के इस बेशकीमती आम को खरीदने वालों की संख्या फेस्टिवल में इक्का-दुक्का ही है। लेकिन देश में इसके शौकीनों की संख्या कम नहीं है।
यह है देश का सबसे महंगा आम
क्या आपको पता है कि भारत का सबसे महंगा आम कौन सा है? अगर नहीं तो इस फेस्टिवल में जरूर जाएं। यहां देश का सबसे महंगा आम देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। दरअसल यह महंगा ही नहीं है बल्कि मीठा रसीला यह आम सबसे ज्यादा वजनदार भी है। वहीं आपको बता दें कि यह आम सिर्फ मध्यप्रदेश का गौरव है। यहां इस वैरायटी के आम के सिर्फ तीन ही पेड़ हैं। इस आम की कीमत आपको हैरान करके रख देगी। यह 100 या 500 रुपए का नहीं बल्कि पूरे 1200 रुपए का एक नग आम बिक रहा है। इस आम का नाम है नूरजहां। इसे खरीदने के लिए हर साल इस मैंगो फेस्टिवल में भीड़ उमड़ती है। लेकिन इसकी कीमत सुनकर ही भीड़ निराश होकर आगे बढ़ जाती है। इसे देखने के लिए उमड़ती भीड़ में खरीदार इक्का-दुक्का ही होते हैं।
3 किलो का यह आम भी है खास
अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा की स्टॉल पर आपको दो से तीन किलोवजनी आम नजर आएगा। इसी आम का नाम है नूरजहां। यह आम मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश का भी सबसे अनोखा आम है। नूरजहां आम के एक पीस फल का वजन 2 से 3 किलो तक होता है। इस वजह से यह आम किलो के हिसाब से नहीं, बल्कि नग के हिसाब से बिकता है। इस एक आम की कीमत होती है 1200 रुपए है।
हैरान कर देंगे ये फैक्ट
- आपको बता दें कि देश का सबसे महंगा नूरजहां आम केवल एमपी में ही मिलता है।
- पूरे देश में अब इसके केवल 3 पेड़।
- सालभर में देते हैं केवल 80-100 आम।
- इसकी डिमांड दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों तक।
- 1577 ई. से 1645 ई. के बीच इसे अफगानिस्तान से भारत लाया गया था।
- यह अफगानिस्तान की मूल प्रजाति का आम है।
- यह आम मल्लिका-ए-हिंदुस्तान नूरजहां को बेहद पसंद था।
- उन्हीं के नाम पर इसका नाम पड़ा।
- बाद में इस आम के कुछ पौधों को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर लाया गया था।
- तब से नूरजहां आम की पैदावार यहीं होने लगी।
- इसकी एक गुठली का वजन 150-200 ग्राम तक होता है।
प्रदेश के कई हिस्सों से आम लेकर यहां पहुंचे हैं किसान
आपको बताते चलें कि भोपाल में लग रहा यह मैंगो फेस्टिवल नाबार्ड की ओर से लगाया गया है। यहां नूरजहां के अलावा, सुंदरजा, केसर, चौसा, लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, मल्लिका के साथ ही कई रसीली वैरायटी के आम खरीदे जा सकते हैं। इस प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के कई हिस्सों से किसान यहां आम की कई तरह की वैरायटी लेकर यहां पहुंचे हैं।
इसलिए बनी हुई है मिठास
फेस्टिवल में आम बेच रहे किसानों का कहना है कि यह आम नेचुरली पक रहे हैं, इसलिए इनकी मिठास बाजार में मिल रहे आमों से ज्यादा है। जबकि बाजार में मिलने वाले आम केमिकल से पकाकर बाजार में बेचे जाते हैं, तो उनमें खट्टापन, कच्चापन और कभी-कभी तो फीके से स्वाद की शिकायत मिलती है। वहीं ऊपर से अच्छे दिखाई देने वाले ये केमिकल से पके आम कभी-कभी अंदर से सड़े-गले भी निकलते हैं। लेकिन फेस्टिवल में मिल रहे आम खाकर आपका मन मिठास से भर जाएगा। ये आम इन किसानों के बगीचे के ही आम हैं।
Updated on:
10 Jun 2023 05:01 pm
Published on:
10 Jun 2023 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
