देशभर की तरह एमपी भी शीतलहर की चपेट में है। प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के कुछ शहरों में तो पारा हिमाचल प्रदेश और जम्मू से भी ज्यादा गिर गया है। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान हिमाचल के धर्मशाला और जम्मू के बनिहाल से भी कम रहा। जोरदार सर्दी के कारण स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों में सुबह की पाली बंद कर दी है।

स्कूलों का समय बदला
राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार सुबह की पाली के स्कूल बंद किए गए हैं। अभी कई स्कूल 8.30 या 9.00 बजे से लगाए जा रहे थे लेकिन इन्हें बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
अब राज्यभर में कोई भी सरकारी या प्राइवेट स्कूल सुबह 10 बजे के पहले नहीं लगेगा। राजधानी भोपाल सहित पूरे एमपी में शीतलहर को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के समय में यह परिवर्तन किया गया है।
स्कूली शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 10 बजे के बाद ही खुलेंगे। यह आदेश 9 जनवरी यानि मंगलवार से ही लागू हो जाएगा। सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया गया है।
स्कूल के समय में बदलाव के संबंध में एमपी के स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह ने यह आदेश जारी किया है। प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश की प्रति भेजी गई है। स्कूली शिक्षा विभाग के अनुसार यह आदेश 20 जनवरी तक लागू रहेगा।