MP Budget 2026:: राज्यपाल ने अभिभाषण में 40 साल पुरानी नक्सलवाद की समस्या को समूल नष्ट करने को मप्र की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसकी वजह से प्रभावित जिलों में लोगों का कल्याण बेहतर तरीके से नहीं हो रहा था...
MP Budget 2026: मध्यप्रदेश वर्ष 2047 तक 2 ट्रिलियन डालर की अर्थ व्यवस्था वाला राज्य बनेगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधानसभा में दिए अभिभाषण में यह बात कही। राज्यपाल ने कहा कि मप्र सरकार इसके लिए अनुकूल नीतियां, औद्योगिक अधोसंरचना और एमएसएमई इकोसिस्टम बना रही है। इस दिशा में कई काम किए जा चुके हैं।
पारदर्शी व्यवस्था के लिए ऑनलाइन सिस्टम को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर क्षेत्र में काम किए जा रहे हैं। इसके अच्छे परिणाम आए हैं। राज्यपाल ने अभिभाषण में 40 साल पुरानी नक्सलवाद की समस्या को समूल नष्ट करने को मप्र की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसकी वजह से प्रभावित जिलों में लोगों का कल्याण बेहतर तरीके से नहीं हो रहा था, अब इसमें तेजी आएगी। लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।
MP Budget Live Updates से जुड़ी हर बड़ी घोषणा और ताजा अपडेट यहां पढ़ें।