भोपाल

MP को जल्द मिलेंगी 5 नई ‘वंदे भारत’ ट्रेनें, रेलवे की तैयारी पूरी, इन शहरों को जोड़ेगी

New Vande Bharat Trains: रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जबलपुर, भोपाल और इंदौर से करीब 5 नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के तैयारी आखरी चरण तक पहुंच चुकी है।

2 min read
May 02, 2026
MP will soon receive five new Vande Bharat trains Railways (Patrika.com)

MP news: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों को रेलवे बहुत जल्द खुशखबरी दे सकता है। प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जबलपुर, भोपाल और इंदौर से करीब 5 नई वंदे भारत ट्रेनों (New Vande Bharat Trains) के संचालन की तैयारी अब अपने आखिरी फेज तक पहुंच चुकी है । रेलवे की योजना के अनुसार, सागर, ओरछा और इंदौर तक नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव है। रेलवे ने सब तय कर लिया है बस अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। बता दें कि, एमपी में फिलहाल 5 वंदे भारत ट्रेन संचालित हो रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो राज्य में दस वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी जिससे व्यापार और पर्यटन को बूस्ट मिलेगा।

ये भी पढ़ें

‘डांस करना था इसलिए किसी ने नहीं पहनी लाइफ जैकेट’, जबलपुर क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा

भोपाल से इन दो शहरों को जोड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेने

बता दें कि, भोपाल रेल मंडल से पहले ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की जा चुकी है। इसमें पहली भोपाल-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन (Bhopal-Lucknow Vande Bharat Train) है। इस ट्रेन में 20 कोच होंगे जिसमें सिटिंग वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास की सुविधा होगी। इस ट्रेन की स्पीड 180 किमी प्रति घंटा बताई जा रही जिससे की यात्री भोपाल से लखनऊ सिर्फ 7 से 8 घंटे में पहुंच सकेंगे। पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों ने पुष्टि की कि भोपाल-लखनऊ मार्ग के लिए रैक पहले ही भोपाल मंडल को आवंटित किया जा चुका है।

इसके अलावा भोपाल-पटना अमृत भारत ट्रेन (Bhopal-Patna Amrit Bharat Train) के संचालन को लेकर भी काम अंतिम चरण में चल रहा है। यह ट्रेन स्लीपर ट्रेन होगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी की कोच की बर्थ रहेंगी।

ये ट्रेनें प्रस्तावित

इन दो ट्रेनों के अलावा मध्य प्रदेश में तीन और वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने को लेकर काम चल रहा है। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-भोपाल-जबलपुर के बीच वंदे भारत स्लीपर चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। जबलपुर-गोंदिया-चांदा फोर्ट रूट पर भी ट्रेन प्रस्तावित है। वहीं, भोपाल से ओरछा के लिए भी एक वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव है।

एमपी में फिलहाल 5 वंदे भारत ट्रेनें

बता दें कि, वर्तमान में मध्यप्रदेश से पांच वंदे भारत ट्रेनें संचालित हैं, जिनमें रानी कमलापति- हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत, इंदौर-नागपुर वंदे भारत, भोपाल-रीवा वंदे भारत, खजुराहो- बनारस वंदे भारत, खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन शामिल हैं। जैसा कि उम्मीद है कि भोपाल-लखनऊ और भोपाल-पटना के साथ तीन अन्य वंदे भारत की भी सौगात यात्रियों को मिल सकती है तो ऐसे में प्रदेश से दस वंदे भारत ट्रेनें संचालित होने की उम्मीद है। (MP news)

ये भी पढ़ें

Dhar Pickup Accident: हादसे में मृतकों का आंकड़ा हुआ 17, महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
Published on:
02 May 2026 06:49 pm
Also Read
View All