भोपाल

‘पोस्ट मानसून’ एक्टिव, 26 जिलों में कराएगा ‘ताबड़तोड़ बारिश’, imd की चेतावनी

Weather Forecast: मौसम विभाग ने 26 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Oct 06, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका
फोटो सोर्स: पत्रिका

Weather Forecast: एमपी के भोपाल शहर में बीते दो दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शहर में पोस्ट मानसून भी जमकर बरस रहा है। अभी बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है, इसलिए बारिश हो रही है। आने वाले दो दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा वर्तमान में 20° उत्तरी अक्षांश / 69° पूर्वी देशांतर, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर और 30° उत्तरी अक्षांश / 81° पूर्वी देशांतर से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की और वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र

वहीं चक्रवातीय तूफान 'शक्ति' वर्तमान में 19.6° उत्तरी अक्षांश और 60.5° पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित है। यह मसीरा (ओमान) से लगभग 210 किमी दक्षिण-पूर्व, रास अल हद्द (ओमान) से 310 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, कराची (पाकिस्तान) से 900 किमी दक्षिण-पश्चिम, द्वारका से 940 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और नलिया से 960 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

इसके पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम अरब सागर पर बढ़ने और 7 अक्टूबर की सुबह तक एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊप समुद्र तल से ऊपर स्थित है, और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक ट्रफ 7.6 किमी की ऊँचाई तक समुद्र तल से ऊपर देशांतर 69° पूर्व से अक्षांश 23° उत्तर तक फैली हुई है। जिससे बारिश की संभावना बन रही है।

26 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सिहोर, राजगढ़, उज्जैन, देवास, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां सहित भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में तेज हवाओं के साथ बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on:
06 Oct 2025 05:41 pm
Published on:
06 Oct 2025 05:41 pm