भोपाल

NEET Re-Exam: MP में नीट छात्रों के लिए रेलवे चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेने, इस दिन शुरू होंगी बुकिंग

NEET Re-Exam 2026 : आगामी 21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय किया है।

2 min read
Jun 18, 2026
Railways will run four special trains for NEET Re-Exam 2026
NEET Re-Exam 2026: नीट छात्रों के लिए एमपी में रेलवे चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेने (फोटो सोर्स- Patrika)

NEET Re-Exam Special Trains: प्रश्न पत्र लीक होने के बाद आगामी 21 जून को नीट की परीक्षा (NEET Re-Exam 2026) दोबारा कराई जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों में इस बार पहले से ज्यादा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसी को देखते हुए अब भारतीय रेलवे ने भी छात्रों को बड़ी सुविधा देने का ऐलान किया है। रेलवे ने मध्य प्रदेश के नीट छात्रों के लिए चार स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला लिया है। आगामी 21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय किया है। इन ट्रेनों से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र-गुजरात के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

छात्रों के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेने

  • ट्रेन नंबर 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल ट्रेन- 20 जून को इंदौर से सुबह 11.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के फतेहाबाद चंद्रावतीगंज (12.00/12.02), बड़नगर (12.42/12.44), रतलाम (1.30/1.35), नागदा (2.23/2.25) उज्जैन (3.25/3.30), मक्‍सी (4.30/4.32), शुजालपुर (5.21/5.23) एवं सीहोर (6.00/6.02) होते हुए उसी दिन शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल- 20 जून को भोपाल से रात 7.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के सीहोर, शुजालपुर, मक्‍सी, उज्जैन, नागदा होते हुए अगले दिन रात 12.55 बजे रतलाम स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर कक्षा और जनरल सेकंड कक्षा कोच होंगे।
  • डॉ. आंबेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल- ट्रेन नंबर 09352 डॉ. आंबेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, 19 जून को डॉ. आंबेडकर नगर से रात 11 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर (11.30/11.40), उज्जैन रात (12.40/12.45), रतलाम (2.35/2.40) एवं दाहोद (3.56/3.58) होते हुए गले दिन 3.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
  • इसी प्रकार नंबर 09351 बांद्रा टर्मिनस-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल, 20 जून को बांद्रा टर्मिनस से शाम 6.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (4.15/4.17), रतलाम सुबह (6.15/6.20), उज्जैन (9.10/9.15) एवं इंदौर (10.45/10.50) होते हुए 11.30 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी।

ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा,छायापुरी, भरूच, अंकलेश्वर, सूरत, नवसारी, बिलीमोरा, वलसाड , वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी।ट्रेन में स्‍लीपर क्‍लास एवं जनरल सकेंड क्‍लास कोच होंगे।

19 जून से शुरू होंगी बुकिंग

रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 19 जून से शुरू होगी। यात्री रेलवे रिज़र्वेशन काउंटर के साथ-साथ IRCTC वेबसाइट से भी टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा से पहले छात्रों और उनके परिवार के सदस्यों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सेवाओं की योजना बनाई गई है।

Published on:
18 Jun 2026 08:58 pm