भोपाल

नाग-नागिन से जुड़ी ये सच्ची घटनाएं आपको कर देंगी हैरान

SNAKE DAY SPECIAL: नाग-नागिन के अद्भुत प्रेम को लेकर कई तरह की कहानियां हैं और कई फिल्में भी इसे लेकर बन चुकी है लेकिन असल जिंदगी में भी कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जो हैरान कर देने वाली हैं...।
3 min read
• •
Updated: 16 Jul 2024, 5:58 PM IST
snake day

SNAKE DAY SPECIAL: स्नेक डे पर आज हम आपको नाग-नागिन से जुड़ी कुछ ऐसी सच्ची घटनाओं के बारे में बता रहे हैं जो हैरान कर देने वाली हैं और नाग-नागिन के अथाह प्रेम को भी दर्शाती हैं। इनमें नाग-नागिन का प्रेम तो है ही साथ ही नाग-नागिन का बदला और कुछ अजीब घटनाएं भी हैं जिन्होंने लोगों को हैरान कर दिया था।

1. Nag Nagin Love Story


नाग-नागिन के अद्भुत प्रेम को लेकर कई तरह की कहानियां हैं और कई फिल्में भी इसे लेकर बन चुकी है लेकिन मैहर में नाग-नागिन के अद्भुत प्रेम का एक दुर्लभ मामला इसी साल मार्च के महीने में सामने आया । यहां एक नागिन की मौत के बाद नाग ने विरोध करते हुए रोड जाम कर दिया। रोड पर पड़ी मरी हुई नागिन के पास नाग घंटों तक बैठा रहा और पूरी रोड को जाम कर दिया। रोड से गुजरने वाले लोगों ने नाग-नागिन के अद्भुत प्रेम की ये दुर्लभ तस्वीर अपने मोबाइल में कैद की है जो अब तेजी से वायरल हो रही है। पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..VIDEO : नागिन की हुई मौत तो नाग ने जाम कर दी सड़क

2. नाग ने लिया नागिन की मौत का बदला

NAGIN KI MAUT KA BADLA: ये बात आपने अक्सर सुनी होगी कि नाग-नागिन का जोड़ा अपने साथी की मौत का बदला जरुर लेता है। अगर नाग की मौत हो जाए तो नागिन और अगर नागिन की मौत हो जाए तो नाग उसकी मौत का बदला लेता है। नाग-नागिन पर बनी कई फिल्मों में भी इस बात को दिखाया गया है लेकिन असल जिंदगी में भी एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सामने आया था। जहां एक नागिन की मौत के बाद नाग ने दो टुकड़े होने के बाद भी नागिन को मारने वाले किसान को डस लिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..नागिन की ‘मौत’ का बदला, दो टुकड़े होने के बाद भी नाग ने किसान को डसा

3. दो टुकड़े होने के बाद 19 घंटे तक फन फैलाकर बैठी रही नागिन

शरीर के दो हिस्से होने के बाद भी नागिन के घंटों तक फन फैलाकर बैठे रहने की अजीब घटना मध्यप्रदेश के खरगौन की है। जहां बिल्डिंग का वेस्ट मटेरियल हटाने के दौरान एक नागिन जेसीबी की चपेट में आ गई और उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। लेकिन दो टुकड़े होने के बाद भी नागिन फन फैलाए बैठी रही जबकि उसके शरीर का दूसरा हिस्सा भी पास ही पड़ा रहा। जैसे ही दो टुकड़े होने के बाद भी नागिन के जिंदा रहने की बात इलाके के रहने वाले लोगों को लगी तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और पूजा पाठ का दौर भी शुरु हो गया। पूरी खबर - दो टुकड़े हो गया शरीर फिर भी 19 घंटों तक फन फैलाकर बैठी रही नागिन, देखें वीडियो

Updated on:
16 Jul 2024, 5:58 PM IST
Published on: