भोपाल

निष्पक्ष पत्रकारिता की गूंज, पाठकों ने पत्रिका को भेंट की अनूठी तस्वीर

Nishpaksha Patrkarita: पत्रिका समूह के स्थापना दिवस पर पत्रिका के प्रति इसी स्नेह और सम्मान को दर्शाते हुए भोपाल के हॉबी एवं आर्ट ग्रुप ने पत्रिका कार्यालय में अनूठी भेंट सौंपी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2025, 11:20 AM IST
Patrika Samman
Patrika Samman

Nishpaksha Patrkarita: पत्रिका समूह अपने पाठकों के साथ विश्वास, सत्य और जनहित की एक मजबूत डोर से जुड़ा हुआ परिवार भी है। 70 वर्षों की इस यात्रा में पत्रिका समूह ने पाठकों को निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार के माध्यम से जोड़े रखा। समूह के स्थापना दिवस पर पत्रिका के प्रति इसी स्नेह और सम्मान को दर्शाते हुए भोपाल के हॉबी एवं आर्ट ग्रुप ने पत्रिका कार्यालय में अनूठी भेंट सौंपी। यह उपहार समूह की ऐतिहासिक यात्रा और समाज में भूमिका को सम्मान देने का अनूठा प्रयास है। इस मौके पर सुधीर जैन पांड्या, डीपी तिवारी रिटायर्ड प्रधान जिला न्यायाधीश उमेश गुप्ता, एसबीआइ के शाखा प्रबंधक भास्कर रेड्डी मौजूद रहे।

इस तस्वीर में खास


- सुधीर जैन ने यह नोट उपलब्ध कराया। इस पर पत्रिका समूह की स्थापना की तिथि 7 मार्च 1956 लिखी है।

- लिम्का बुक रिकॉर्डी डीपी तिवारी की कविता में पत्रिका की विरासत

पत्रिका की सुनहरे इतिहास से वर्तमान तक का सफर... यहां पढ़ें कविता

7 मार्च 1956 बुधवार यादगार,

पत्रिका समूह का हुआ आगाज।

स्व. कर्पूर चन्द्र कुलिश के स्वप्न ने,

राजस्थान पत्रिका रूप में लिया आकार,

ठोस आधार और सतत प्रयास,

पत्रिका एशिया का श्रेष्ठतम अखबार,

विश्वसनीयता के सर्वोच्च प्रतिमान,

कलम की ताकत,

जनता का विश्वास,

70 वर्षों का स्वर्णिम इतिहास,

बधाई एवं शुभकामनाएं अपार।


Updated on:
23 Mar 2025, 11:20 AM IST
Published on: