
भोपाल/ देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच महंगाई की मार झेल रहे मध्य प्रदेश के आम वासियों पर सूबे की कमलनाथ सरकार ने शुक्रवार रात को बड़ा झटका दिया था। जिसमें प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के कीमत पर पांच फीसदी वैट की बढ़ोतरी की थी। वैट बढ़ाए जाने के बाद प्रदेश में पेट्रोल 2.91 रुपये और डीजल 2.86 रुपये लीटर की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, इससे पहले जुलाई माह में केन्द्रीय बजटपैश किये जाने के दौरान केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने पेट्रोल डीज़ल के दामों पर दो दो रुपए एक्साइज़ ड्यूटी और स्पेशल ड्यूटी लगाई थी। उस समय भी एकदम से प्रदेश की जनता की जैब पर 4 रुपये प्रति लीटर का भार बढ़ गया था। फिलहाल, लंबे समय बाद रविवार को पेट्रोल-डीज़ल के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश में लगातार दस दिनों तक पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी होने के बाद आज मामूली कमी दर्ज की गई है। आज पेट्रोल के दाम 83.20 पैसे प्रति लीटर हैं। पिछले दिनो पेट्रोल के दामों में रिकॉर्ड बढ़त होने के बाद आज इसमें 04 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। वहीं, डीज़ल के दामों पर नज़र डालें तो एमपी में आज इसकी कीमत भी घटी है। एमपी में आज डीज़ल के दाम 74.13 पैसे प्रति लीटर दर्ज किये गए हैं। लंबे समय बाद आज इसके दामों में भी 05 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। वहीं, प्रदेश के मुख्य शहरों में पेट्रोल डीजल के दामों पर नज़र डालें तो, यहां थोड़ा अलग उतार चढ़ाव देखने को मिला है।
(today Petrol diesel rate in bhopal) लगातार कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
बात, राजधानी भोपाल की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीज़ल के दामों में आज गिरावट दर्ज की गई है। यहां आज पेट्रोल के दाम घटकर 82.58 पैसे हो गए हैं। वहीं, आज भोपाल में डीजल के दामों में भी गिरावट आई है। शहर के पेट्रोल टेंकों पर आज डीज़ल की कीमत 73.53 पैसे प्रति लीटर दर्ज की गई है। हालांकि, जानकारों की माने तो, रोज़ाना हो रही पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी का कारण रुपये के कमजोर होना है।
(Petrol diesel rate today) एमपी के प्रमुख शहरों में आज के दाम
-इंदौरः पेट्रोल-82.75/ डीज़ल-73.75 दाम हैं।
-उज्जैनः पेट्रोल-83.10/ डीज़ल-74.06 दाम हैं।
-जबलपुरः पेट्रोल-82.72/ डीज़ल- 73.72 दाम हैं।
-ग्वालियरः पेट्रोल-82.75/ डीज़ल-73.72 दाम हैं।
-सागरः पेट्रोल-82.54/ डीज़ल-73.53 दाम हैं।
-भोपालः पेट्रोल-82.55/ डीज़ल-73.53 दाम हैं।
नोटः याद रखें कि, किसी भी शहर के टेंक पर पेट्रोल-डीजल की कीमत एक समान नहीं हो सकती। कारण ये है कि, हमारी ओर से शहर के दाम बताए गए हैं। लेकिन, अलग अलग पेट्रोल टेंक पर पेट्रोल या डीज़ल पहुंचाने में अलग अलग ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लगता है, इसलिए हर टेंक पर प्रति लीटर के चार्ज में 2-4 पैसे अंतर होगा।
पेट्रोल डीजल से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढें
petrol price in bhopal
diesel price in bhopal today
petrol pumps near me
petrol diesel price in mp today