भोपाल

ट्विशा केस: गिरिबाला ने ’11 दिन’ बाद दिया फोन, सिम गायब, CBI ने पूछे सवाल

Twisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा केस में सास गिरिबाला सिंह से सीबीआई ने पूछे कई प्रश्न....जानिए क्या मिले जवाब

3 min read
May 31, 2026
Twisha Sharma Case Updates: (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates: एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा मौत मामले में लगातार सीबीआई जांच कर ही है। इस मामाले में लागातार केस को सॉल्व करने के लिए सीबीआई की टीम सबूत इक्कठा कर रही है। सीबीआई पहले ही रिटायर्ड जज के घर का मुआयना कर चुकी है और दोनों के शुरुआती बयान भी दर्ज कर चुकी है।

अब उन बयानों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर क्रॉस चेक और वेरिफिकेशन करेगी। शुरुआत में दोनों से अलग-अलग पूछताछ होगी। इसके बाद जिन सवालों के जवाबों में विरोधाभास मिलेगा, उन्हें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें

ट्विशा केस: सास गिरिबाला नें 3 बार किया था CCTV वाले को फोन, सीबीआई ने करें सवाल

11 दिन बाद दिया फोन

इस पूरे मामले में शुरु से ही साक्ष्य छुपाने की बात की जा रही है। पता चला है कि बीती 23 मई को पुलिस ने ट्विशा की सास व पूर्व जज गिरिबाला सिंह से एक मोबाइल फोन जब्त किया। जब्ती पत्र के अनुसार यह मोबाइल गिरिबाला ने खुद पुलिस को उपलब्ध कराया। हालांकि इस फोन में सिम कार्ड नहीं था।

सवाल यह है कि 11 दिन तक यह मोबाइल जांच का हिस्सा क्यों नहीं था ? वहीं पहले भी सामने आ चुका है कि टि्वशा के पति समर्थ ने भी अपने मोबाइल से सारे मैसेज को डिलीट कर दिया था। वहीं सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि सीबीआई की जांच में समर्थ सहयोग नहीं कर रहा है।

सभी आरोप निराधार है….

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने पूर्व जज से पूछा कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में लगाए गए गंभीर आरोपों पर उनका क्या स्पष्टीकरण है और शिकायतकर्ता पक्ष के आरोपों के बावजूद उनकी भूमिका को सीमित क्यों माना जाए ? वहीं एजेंसी नेये भी पूछा कि ट्रायल कोर्ट ने केस डायरी, गवाहों के बयान और मृतका के परिजन द्वारा लगाए गए आरोपों पर पर्याप्त विचार क्यों नहीं किया।

इन सभी सवालों के जवाब में गिरिबाला सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने सीबीआई के सामने यह आशंका भी व्यक्त की कि गर्भपात के बाद अवसाद में आने के कारण ट्विशा ने आत्मघाती कदम उठाया हो सकता है।

50 से ज्यादा सवालों की लिस्ट तैयार

सीबीआई की सक्रियता बयानों से लेकर साक्ष्य जुटाने तक के काम में नजर आ रही है। जांच अधिकारी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से वारदात के संबंध में कई जवाब मांग रहे हैं। स्थिति ये है कि टीम ने गिरिबाला व समर्थ से पूछताछ के लिए 50 से ज्यादा सवाल तैयार किए हैं। दोनों से उनके जवाब पूछ रही है। समर्थ सिंह की फरारी को गिरिबाला सिंह अपनी गलती मान चुकी है पर सीबीआई उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है।

टि्वशा के डमी से जांचेगी सीबीआई

इस पूरे मामले में अब सीबीआई जांच करेगी कि टि्वशा फंदे तक कैसे पहुंची। टीम ने ट्विशा की लंबाई और वजन के अनुरूप एक डमी तैयार कराई है। इसी के जरिए घटनास्थल पर रीक्रिएशन किया जाएगा। एजेंसी जांचेगी कि समर्थ और गिरिबाला ने पुलिस को जो घटनाक्रम बताया था, वह मौके की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों से मेल खाता है या नहीं।

क्रॉस चेक करेगी सीबीआई की टीम

सीबीआई पहले ही रिटायर्ड जज के घर का मुआयना कर चुकी है और दोनों के शुरुआती बयान भी दर्ज कर चुकी है। अब उन बयानों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर क्रॉस चेक और वेरिफिकेशन करेगी। शुरुआत में दोनों से अलग-अलग पूछताछ होगी। इसके बाद जिन सवालों के जवाबों में विरोधाभास मिलेगा, उन्हें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें

ट्विशा केस: कई फीट ऊपर फंदे तक कैसे पहुंची ट्विशा, सीबीआई ने पलंग-पेटी का खोला राज
Published on:
31 May 2026 12:29 pm
Also Read
View All