भोपाल

एमपी में आज से शुरू होगी गिद्धों की गिनती, 900 कर्मचारी करेंगे ये काम

मध्यप्रदेश में गिद्धों की गिनती का काम सोमवार से शुरू होगा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वन विभाग के करीब 900 कर्मचारी और वॉलंटियर्स यह काम करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2025, 10:03 AM IST
Vulture in MP
Vulture in MP

Vulture Counting in MP :मध्यप्रदेश में गिद्धों की गिनती का काम सोमवार से शुरू होगा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वन विभाग के करीब 900 कर्मचारी और वॉलंटियर्स यह काम करेंगे। यह काम केवल दिन में किया जाएगा। गिद्धों की कम होती संख्या के चलते इनके संरक्षण के लिए कदम उठाए गए। इसके परिणामों का आंकलन गिद्धों की गिनती कर किया जाएगा।

दो चरणों में होगी गिनती

गिनती(Vulture Counting in MP) दो चरणों में होगी। पहाड़ी हिस्सों में खास फोकस रहेगा। बैठे गिद्धों को गिना जाएगा। ये गिनती सुबह सात से आठ बजे तक होगी। इसमें एक घंटा और बढ़ाने की संभावना रखी है। गौरतलब है कि गिनती के लिए वन विभाग ने पिछले माह सभी सर्कल और डिवीजन स्तर पर 11 मास्टर ट्रेनर ने 16 वन वृत्त में प्रशिक्षण दिया था। इसमें पर्यावरणविद भी शामिल हुए।

Vulture Counting in MP

जानकारों के मुताबिक प्रदेश में गिद्धों(Vulture Counting in MP) की संख्या बढ़ रही है। मंदसौर, छतरपुर, श्योपुर बढ़ोतरी अच्छी नजर आई। पिछले साल प्रदेश में गिध्दों की संख्या 10 हजार के करीब थी। इस बार ये आकड़ें बढने की सम्भावना है।

Updated on:
17 Feb 2025, 10:03 AM IST
Published on: