भोपाल

IMD अलर्ट: भयानक ‘पश्चिमी विक्षोभ’ एक्टिव, अगले ‘100 घंटे’ भारी बारिश अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने 31 जिलों में बारिश अलर्ट जारी किया है.....
2 min read
Oct 26, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका
फोटो सोर्स: पत्रिका

IMD Alert: एमपी के भोपाल शहर में मौसम अचानक बदल गया है। रविवार को सुबह से बारिश का दौर चालू है। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया। रात से ही बादल छा गए। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे दिन में गर्मी से राहत रही।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना है। बारिश की संभावना ने जिले के किसानों को चिंता में डाल दिया है। क्योंकि धान की फसल पक चुकी है। यदि बारिश होती है तो रंग खराब होगा। जिससे भाव प्रभावित हो सकता है।

नहीं पड़ रही ठंड

सर्दी का सीजन चल रहा है, लेकिन बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में सिस्टम बनने बंद नहीं हुए है। इस कारण मौसम में लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। वैसे भी दीपावली के बाद सर्दी रफ्तार पकड़ लेती थी और रात में गर्म कपड़े पहनकर निकलना पड़ता था, लेकिन इस बार वैसा मौसम नहीं हुआ है। गुलाबी सर्दी का भी अहसास नहीं है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

तीन सिस्टम बने हैं, जिससे मौसम हो रहा है प्रभावित

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में अलग-अलग कम दबाव के क्षेत्र विकसित हो रहे हैं। कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इन तीनों सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में नमी एकत्रित हो रही है। भोपाल ग्वालियर सहित कई जिलों में अगले तीन दिन बारिश की संभावना है।

31 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में भी यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on:
26 Oct 2025 05:54 pm
Published on:
26 Oct 2025 05:53 pm