बीजापुर

बीजापुर में पीजीटीवी संक्रमण के 3 मामले, दो बच्चों की संदिग्ध मौत से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Japanese Encephalitis: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर में पीजीटीवी संक्रमण के तीन मरीज मिले हैं। भैरमगढ़ और गंगालूर में दो बच्चों की संदिग्ध मौत के मामलों की जांच जारी है।
2 min read
Bijapur Japanese Fever
बीजापुर में जापानी बुखार से बढ़ी चिंता (Photo Source- Patrika)

Bijapur Japanese Fever: बीजापुर जिले में जापानी बुखार से जुड़े मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में पीजीटीवी संक्रमण के तीन मरीज मिलने की जानकारी सामने आई है। तीनों मरीज गंगालूर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वहीं, भैरमगढ़ ब्लॉक के तलनार गांव में एक बच्चे की मौत हो चुकी है। गंगालूर क्षेत्र में भी एक बच्ची की मौत हुई है, जिसे फिलहाल संदिग्ध माना जा रहा है।

इन मौतों के कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी ने तीन मरीज मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो बच्चों की मौत के मामले में जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Health Department Investigation: तीन मरीज मिलने के बाद बढ़ी चिंता

गंगालूर क्षेत्र से तीन मरीज सामने आने के बाद इलाके में संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर, तलनार गांव और गंगालूर में एक बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले ने स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। हालांकि, इन मौतों को जापानी बुखार से जोडऩे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों की मौत के पीछे संक्रमण की क्या भूमिका रही।

मौत के कारणों का पता लगाना अहम

स्वास्थ्य विभाग के सामने फिलहाल मरीजों की स्थिति और बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाना अहम है। पीजीटीवी संक्रमण की पुष्टि वाले मरीजों और संदिग्ध मौतों के मामलों को लेकर जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही बीमारी के प्रसार और मौतों के बीच संभावित संबंध स्पष्ट हो पाएगा। जिले के ग्रामीण और अंदरूनी इलाकों में बुखार के मामलों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, असामान्य सुस्ती या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर मरीज को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए। बच्चों में ऐसे लक्षण दिखने पर विशेष सतर्कता जरूरी है।फिलहाल जिले में तीन मरीज मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि बच्चों की मौत के मामलों की जांच जारी है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद ही संक्रमण की वास्तविक स्थिति और मौतों के कारणों को लेकर तस्वीर साफ होगी।

Updated on:
15 Oct 2026 02:01 pm
Published on:
15 Oct 2026 02:01 pm