बीजापुर

Naxal Encounter: सुरक्षा बलों ने फिर किया सर्जिकल स्ट्राइक! मार गिराए 12 नक्सली, 1200 जवानों ने टॉप लीडर्स को घेरा, बढ़ेगा मौत का आंकड़ा

Naxalites Encounter Live Update: जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग से 12 नक्सली ढेर होने की खबर आ रही है। साथ ही गंगालूर इलाके में पीडिया के जंगल में जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडर्स को घेर रखा है।
2 min read
• •
Updated: 11 May 2024, 9:34 AM IST
cg naxal news, naxal attack, big breaking, police

Big Breaking News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार सुबह से ही सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग से 12 नक्सली ढेर होने की खबर आ रही है। साथ ही गंगालूर इलाके में पीडिया के जंगल में जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडर्स को घेर रखा है। अभी भी रुक-रुक कर दोनों तरफ से मुठभेड़ चल रही है।

जानकारी के मुताबिक जवानों को गंगालूर थाना क्षेत्र के पीड़िया इलाके में नक्सलियों के टॉप हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स के पीडिया के जंगलों में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। इस दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की और 12 नक्सलियों को मार गिराया। फिलहाल अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस संबंध में बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव का कहना है कि गंगालूर थानाक्षेत्र के पीडिया के जंगलों में मुठभेड़ जारी है।

Naxalite Encounter: 1200 जवानों ने संभाला मोर्चा

बता दें कि नक्सलियों की इस कमेटी में डीकेएसजेडसी, डीवीसीएम व एसीएम कैडर के बड़े नक्सली भी मौजूद हैं। सूचना के बाद पड़ोसी जिला दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर से एसटीएफ, डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा बटालियन के 1200 जवानों ने नक्सली लीडरों को बीच जंगलों में घेरा है। इस घटना की कार्रवाई डीआरजी और कोबरा 210 बटालियन की संयुक्त टीम ने की है।

Bijapur Naxal News: सुबह से जारी नक्‍सली मुठभेड़

नक्‍सली मुठभेड़ सुबह से रुक-रुक कर जारी है। पुलिस जवानों ने मुठभेड़ में 12 नक्‍सलियों को ढेर किया है। फिलहाल दो नक्‍सलियों के शव बरामद किए हैं। वहीं सुरक्षा बलों ने बड़े नक्‍सली नेताओं को घेर लिया है। पुलिस ने कुछ नक्‍सलियों के घायल होने का भी दावा किया है। साथ ही जवानो ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद भी किए है।

Police-Naxal Encounter In Bijapur : 29 नक्सली हुए थे ढेर

गौरतलब है कि 16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा नक्सली एनकाउंटर हुआ था। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए थे। जवानों को यहां AK-47 सहित बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए थे। इस एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों में टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव भी मारा गया। उसके सिर पर 25 लाख रुपए का इनाम था। 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में डीआरजी-एसटीएफ के जवानों ने अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों को कई तरफ से घेर लिया था। इस एनकाउंटर में 12 नक्सली मारे गए थे। जवानों ने 3 महिलाओं सहित 12 नक्सली कैडर के शवों को बरामद किया था।

Updated on:
11 May 2024, 9:34 AM IST
Published on: