बीजापुर

Congress leader Murder: अपने साथियों की मौत से बौखलाए नक्सली, कांग्रेस नेता की कर दी हत्या

Congress leader Murder: अपने साथियों की मौत के बाद अब नक्सली बौखला गए है। वही अब खबर आ रही है कि बीजापुर के उसूर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने हत्या कर दी है।
less than 1 minute read
Oct 19, 2024
Congress leader Murder

Congress leader Murder: छत्तीसगढ़ में नक्सलियो ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है। बीते दिनों अपने साथियों की मौत के बाद अब नक्सली बौखला गए है। वही अब खबर आ रही है कि बीजापुर के उसूर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने हत्या कर दी है।

माओवादियों ने नारायणपुर में भी आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। नक्सलियों के इस कायराना करतूत से चार जवान घायल हो गए हैं। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने अबूझमाड़ इलाके के मोहंदी के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट किया है। दरअसल, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

इसके चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।

Updated on:
19 Oct 2024 06:23 pm
Published on:
19 Oct 2024 06:23 pm